24 APRWEDNESDAY2024 10:37:29 AM
Nari

महिलाओं की इन 3 समस्याओं का रामबाण इलाज है पपीता, मिलेंगे और भी कई फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Sep, 2019 04:19 PM
महिलाओं की इन 3 समस्याओं का रामबाण इलाज है पपीता, मिलेंगे और भी कई फायदे

स्वाद के साथ-साथ पपीता हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना पपीता खाते हैं तो इससे आपके शरीर में विटामिन ए की कमी नहीं होती। साथ ही पपीते में एंजाइम्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप रोजाना पपीता खाते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति अच्छी रहती है। पपीता न केवल सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर कच्ची पपीता सुबह खाली पेट खाया दाए तो कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पपीता खाने से आपको क्या क्या फायदे मिलते हैं।

 

यूरिन इंफेक्शन

महिलाओं को अक्सर यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए। कच्चा पपीता इंफेक्शन की समस्या को दूर करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

PunjabKesari

पीरियड्स दर्द से छुटकारा

अगर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द, ऐंठन या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो कच्चा पपीता बहुत ही फायदेमंद है। वहीं पपीते के पत्तों के यूज से भी मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द कम होता है। इससे महिलाओं में होने वाले रक्तस्त्राव को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

मां के दूध के लिए फायदेमंद

जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, उनके लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शिशुओं में आहार की मात्रा पूरा हो जाती है। वहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज

कच्चे पपीते का जूस डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत ही अच्छा होता है। शरीर में रक्ता की मात्रा को कम कर इंसुलिन का मात्रा को बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

पपीते में हाई मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। साथ ही यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में मदद करता है। इससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

मजबूत इम्यून सिस्टम

पपीता व इसके बीज इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ विटामिन ए, सी व ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। कच्च व हरा पपीता सर्दी व खांसी को भी रोकने में मदद करता है।

वजन को करता है कम

अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान है तो रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करें। इसमें सक्रीए एंजाइम होते हैं, जोकि तेजी से फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है।

आंखों को रखता है स्वस्थ

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। ऐसे में पपीते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। पपीते में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को कम नहीं देता।

PunjabKesari

कब्ज में फायदेमंद

जब पाचन संबंधी समस्या होती है तो सारा दिन शरीर में ऊर्जा की भी कमी रहती है। पपीता व उसके बीजों में अमीबा विरोधी और एंटी-परजीबी गुए पाए जाते हैं जो कब्ज, एसिडिटी, पेट के अल्सर, गैस की समस्या को दूर करते हैं।

कैंसर से बचाव

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कच्चे पपीते के सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

हैल्दी स्किन

हैल्दी स्किन के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर त्वचा संबंधी किसी भी तरह का इंफैक्शन है तो पपीते का इस्तेमाल करें। इससे आप मुहांसे, पिग्मटेंशन, त्वचा में सूजन की समस्या से छुटाकारा पा सकते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News