हर कोई चाहता है कि उसके घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे। लोग वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई टिप्स अपनाते हैं ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। इसके अलावा घर में रखा सामान पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह का असर डालता है लेकिन सबसे जरूरी है कि इन्हें उचित स्थान या दिशा में रखा जाए। चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
लाफिंग बुद्धा
हर घर में एक लाफिंग बुद्धा जरूर होता है। आर्थिक सफलता पाने के लिए लोग अपने पास लाफिंग बुद्धा जरूर रखते हैं। लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी दिशा में एक लाफिंग बुद्धा बैठा दें। ऐसा करने पर घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान में ही समृद्धि है।
गोल्डन फिश
घर में मछलियां रखने से सौभाग्य बढ़ता है। ये धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने का एक कारगर उपाय है। गोल्डन फिश अपने बेडरूम, किचन या वॉशरूम में कभी ना रखें।
कछुआ
फेंगशुई में कछुए को शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ धन-दौलत और खुशहाली भी आती है। कछुए को ऑफिस या मकान की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए को जब भी रखें तो उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए तभी दिशा शुभ होगी। इसे कभी जोड़े में नहीं रखना चाहिए।
तीन सिक्के
घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती हैं। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाने चाहिए।
ड्रैगन का जोड़ा
ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि का प्रतीक है। सबसे ज्यादा ऊर्जा इसके पैर के पंजो में होती है। फेंगशुई में ड्रैगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। ड्रैगन येंग यानी पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP