24 APRWEDNESDAY2024 4:25:52 AM
Nari

घुंघराले बालों पर सूट करता है एलोवेरा-दही मास्क, जानिए आपके लिए क्या है बैस्ट

  • Updated: 01 Jul, 2018 11:37 AM
घुंघराले बालों पर सूट करता है एलोवेरा-दही मास्क, जानिए आपके लिए क्या है बैस्ट

नैचुरल होममेड हेयर मास्क : हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और स्मूद हो। मगर धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण बाल रूखे-सूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। बालों में फिर से नई जान डालने के लिए लड़कियां कई तरह के कैमिक्ल युक्त हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जैसे हर स्किन के लिए अलग-अलग फेस पैक की आवश्यकता होती है। ठीक वैसे ही बालों के लिए अलग-अलग हेयर पैक की जरूरत होती है। आज हम आपको बालों के हिसाब से हेयर पैक बताएंगे। इस घरेलू हेयर पैक को लगाने से बाल लंबे, घने और शाइनी हो जाएंगे।


1. घुंघराले बालों के हेयर पैक
एलोवेरा और दही का मास्क घुंघराले बालों के लिए बहुत हेल्पफुल होता है। ये हेयर पैक ना केवल स्कैल्प को ठंडा करता है बल्कि बालों को सीधा करने का काम भी करता है। एेलोवेरा में प्राकृतिक मोशराइजिंग होता है। जब इसे तेल या दही के साथ मिलाया जाता है तो यह बालों को नर्म, चमकदार और मैनजेबल बना देता है। 

 

हैयर पैक बनाने के लिए सामग्री
3 बड़े चम्मच एलोवेरा जल, 1 बड़ा चम्मच दही, आधा चम्मच नारियल तेल।

 

इस तरह बनाएं हेयर पैक
सारी सामग्री को एक ब्लैंडर में तब तक मिक्स करें जब यह एक क्रीम की तरह ना बन जाए। बालों को गीला करें और ब्रश की सहायता से समान रूप से क्रीम अप्लाई करें। 30 मिनट बालों को धो लें। नर्म रेशों वाले ब्रश की सहायता से इनमें कंघी करें और बालों को सुखने के लिए खुला छोड़ दें।

 

2. स्ट्रेल बालों के लिए
मेथी तथा नारियल तेल का मास्क स्ट्रेट बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इस मास्क को लगाने से बालों को बांऊस मिलेगा और बाल लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। मेथी बालों को गिरने से रोकने के साथ ही डैंड्रफ से भी बचाव करता है। 

 

पैक बनाने के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच मेथी के, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल।

 

इस तरह बनाएं हेयर पैक
मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। जब ये नर्म हो जाएं तो इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। इस मिश्रण को अपने बालों तथा स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। थोड़ी देर एेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। 

 

3. हर तरह के बालों के लिए
एवोकाडो तथा अंडे का मास्क हर तरह के बालों पर जादुई प्रभाव डालता है। एवोकाडो में विटामिन बी तथा ई मौजूद होते हैं जो बालों को रिपेयर करने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो बालों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। 

 

पैक बनाने का सामान
1 पका एवोकाडो, 1 अंडा, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल 

 

इस तरह बनाएं हेयर पैक
एवोकाडो को काटकर एक गुठली निकाल दें। फिर एवोकाडो को अच्छे से मैश करें। अब इसमें अंडा तथा ऑलिव ऑयल मिलाएं तथा अच्छे से मिलाकर मिक्स करें। जब पैक गाढ़ा हो जाए तो ब्रश की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News