अगर आप भी पार्टनर के साथ छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस जगह घूमने जाए तो हम आपकी यह परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। अगर आप शांत इलाके की तलाश में हैं तो अपने पार्टनर संग अलीबाग जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां किसी तरह का कोई शोर-शराबा नहीं होता। यह शहर तीन तरफ से सागर से घिरा हुआ है। दूर-दूर तक आपको सिर्फ समुंद्र ही समुंद्र नजर आता है।
सुहावना मौसम
मौसम के हिसाब से भी यह जगह परफेक्ट है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न सर्दी। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां आपको कई हैरान कर देनी वाली चीजें भी देखने को मिलेंगी जैसे कई जगह सागर तट पर आप देखेंगे कि वहां की मिट्टी कहीं काली है तो कहीं बिल्कुल सफेद।
खूबसूरत नजारों से भरा
अलीबाग को महाराष्ट्र का गोवा कहा जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए सुकून के पल जी सकते हैं। यहां के पाल, कुडा, कोन्नन और अंबीवली में अनेक प्राचीन बौद्ध गुफा मन्दिर और ऐलिफेंटा द्वीप में शेव गुफाएं हैं, जिन्हें घूमना न भूलें।
शॉपिंग और होटल
आप यहां लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर संग स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, भेलपुरी, कीमा पाव, बॉम्बी फ्राई का मजा लेना मत भूलिएगा। यहां रूकने के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए में आसानी से होटल मिल जाएंगे।
कैसे पहुंचे
यहां पहुंचने के लिए आप मुंबई से लगभग 110 कि.मी. दूर पेन जाना होगा। पेन अलीबाग से लगभग 30 की.मी. की दूरी पर है। आप चाहे तो गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से नौका ले सकते हैं और समुद्र की सैर करते हुए यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली या चेन्नई से आ रहे हैं तो आप सीधा पेन की लिए ट्रेन ले सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP