जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था वो आ चुकी हैं। जी हां, कल मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह बिग फैट शादी अंबानी के एंटीलिया हाउस में हुई जिसमें बॉलीवुड, राजीनित व बड़े-बड़े बिजनेसमैन ने शिरकत कीं। शादी के जोड़े में आकाश और श्लोका काफी खूबसूरत लग रहे थे। वहीं बात बॉलीवुड सितारों के लुक की करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट में एंट्री ली और शादी में अपने बेस्ट लुक से सुर्खियां बटौरीं। चलिए देखते है आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में आपके फेवरेट सितारें किस लुक में नजर आए।
सब्यसाची की लहंगे में गॉर्जियस दिखी आलिया
शुरूआत करते है बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट से जो इस वेडिंग में लाइमलाइट लूटती नजर आईं। आलिया ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन किया शनशाइन ब्राइट येलो लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने डीप वी-नेक ब्लाउज व इसी डिजाइनर के हैरीटेज ज्वैलरी से लिए चौकर नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया। इस ऑवर ऑल लुक में आलिया बेहद गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने लहंगे के साथ गोल्डन कलर का पोटली बैग भी कैरी किया।
रॉयल लुक में नजर आईं नीता और ईशा अंबानी
अंबानी परिवार की महिलाएं भी कुछ कम खूबसूरत नजर नहीं आईं। शादी में सभी की निगाहें ईशा अंबानी के लुक पर टिकी हुई थी। ईशा हैवी इम्ब्रॉयडर्ड पैस्टल लहंगे के साथ रॉयल ज्वैलरी में नजर आईं। वहीं नीता अंबानी भी रॉयल लुक में दिखीं।
दीपिका के रॉयल लुक ने एक फिर जीता सभी का दिल
हर बार की तरह दीपिका पादुकोण इस वेडिंग में भी अपने रॉयल अंदाज से सभी को इम्प्रेस करती नजर आईं। उन्होंने ने सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइनर रानी पिंक साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने वी-नेक ब्लाउज कैरी किया और पर्ल चौकर नेकलेस के साथ लॉन्ग रानी हार पहना जो उन्हें रॉयल टच दे रहा था।
कपूर सिस्टर्स भी नहीं दिखीं किसी से कम
वहीं, हमारी बेबो मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर पाउडर ब्लू लहंगे में स्टनिंग दिखी जिसके साथ उन्होंने सिर्फ चौकर नेकलेस पहना और मैसी मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।
करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा भी साड़ी में कहर ढाहती नजर आईं। उन्होंने फैशन लेबल Good Earth की ऑफ व्हाइट एंड गोल्डन इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने पैस्टल कलर का ब्लाउज व लाइट वेट चौकर नेकलेस कैरी किया। करिश्मा का हेयरस्टाइल उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहा था।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल हुई। उन्होंने तरुण तिलहानी की सिल्वर कलर की हैवी इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी पहनी। मैचिंग ईयररिंग्स व डार्क लिप शेड से प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
बात विद्या बालन की करें तो उन्होंने डिजाइनर अन्नामिका खन्ना की डिजाइन की सिल्क ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने रैड इम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज कैरी किया और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक की ग्रेस बढ़ाती नजर आईं।
इसके अलावा ऐश्वर्या राव बच्चन अपनी फैमिली के साथ अंबानी शादी अटेंड करने पहुंची। जहां ऐश डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइड ब्लू हैवी इम्ब्रॉयडर्ड अनारकली में स्टनिंग दिखी।
वहीं उनकी ननद श्वेता नंदा बच्चन हैवी इम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में खास इम्प्रैशन नहीं जमा पाई।
चलिए डालते है बाकी सितारों के वेडिंग लुक पर एक नजर।