बॉलीवुड की 'पटाखा गुड्डी' आलिया भट्ट कभी रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती है तो कभी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए। पर इस बार आलिया अपने हैंड बैग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आलिया को एयरपोर्ट पर देखा गया।
आलिया ने अपने हाथ में बैग पकडा था। ब्लैक एंड व्हाइट कलर यह बैग आलिया के बिदांस लुक को कंप्लीट कर रहा था। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस बैग की कीमत 1.67 लाख बताई जा रही है। इतनी कीमत में तो आप लगातार 18 महीने तक पिज्जा खा सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP