19 APRFRIDAY2024 6:50:40 PM
Life Style

Ambani Function: आकाश-श्लोका की शादी से पहले हुई हैरी पॉटर थीम पार्टी, देखिए Video

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 05 Mar, 2019 11:51 AM
Ambani Function: आकाश-श्लोका की शादी से पहले हुई हैरी पॉटर थीम पार्टी, देखिए Video

मशहूर बिजनेसमैन के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां भी जोरो शोरो पर हैं और मुंबई में स्थित अंबानी हाउल एंटीलिया दुल्हन की तरह सज चुका हैं। हाल ही में अंबानी परिवार ने स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन रखा था जिसे अटेंड करने के बाद सभी मुंबई लौट आए है। सूत्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद 3 मार्च को अंबानी परिवार ने मुंबई में एक और हैरी पॉटर थीम बैश रखा जिसकी वीडियो व तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। 

 

हैरी पॉटर थीम पर सजा वेन्यू 

अंबानी फंक्शन के पूरे वेन्यू को हैरी पॉटर थीम पर डेकोरेट किया गया जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही हैं। वहीं एक वीडियो और सामने आया जो अंबानी के किसी फैंस पेज ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि अंबानी हाउस को काफी खूबसूरत लाइट्स व फूलों के साथ डेकोरेट किया गया हैं। वहीं ईशा अंबानी की पार्टी के दौरान की एक तस्वीर भी सामने आईं जिसमें वह अपनी फ्रेंड के साथ फ्रिल गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं। इस लुक में ईशा किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही। 

PunjabKesari

पंजाबी गानों पर अंबानी परिवान ने किया डांस

इस थीम पार्टी में गुरू रंधावा ने पंजाबी हिट सॉन्ग गबरू, गुड़ नाल इश्क मीठा पर परफॉर्म किया। सिंगर की धुन पर सभी मेहमान व अंबानी परिवार से सदस्य थिरकते नजर आए। 

 

दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया 

खैर बात शादी की तैयारियों की करें तो अंबानी के एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं जिसमें फूलों व लाइट्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया जा रहा हैं। एंटीलिया का ग्रैंड हॉल रेड एंड व्हाइट कलर के फूलों से सजा गया है जो किसी राजमहल से कम नहीं लग रहा। 

 

3 दिनों तक चलेगा अंबानी फंक्शन 

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का सेलिब्रेशन 3 दिनों तक चलेगा। 7 मार्च की शाम वरली के NSCI में मेहंदी फंक्शन होगा।

 

9 मार्च को शादी के बाद 10 मार्च को पहला रिसेप्शन दिया जाएगा। फिर इसके बाद 11 मार्च 2019 को दूसरा रिसेप्शन होगा जिसमें सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा दिखेगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ अमेरिकन बैंड मरून 5 भी परफॉर्म करेगा। 
 

Related News