19 APRFRIDAY2024 6:16:58 PM
Nari

अजय देवगन को हुईं यह बीमारी, एेसे करें खुद का बचाव

  • Updated: 30 Apr, 2018 06:01 PM
अजय देवगन को हुईं यह बीमारी, एेसे करें खुद का बचाव

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आजकल अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग में बिजी है। खबरों के अनुसार वह टेनिस एल्बो नामक बीमारी से ग्रस्त है। बीमारी की वजह से वह अपने लिए कॉफी का कप भी नहीं उठा पाते। बीमारी का इलाज करवाने के लिए अजय जर्मनी जा सकते है। इस बीमारी में कोहनी में असहनीय दर्द होता है। 
PunjabKesari
क्या है टेनिस एल्‍बो?
यह बीमारी टेनिस खिलाड़ियों को लंबे समय तक रैकेट पकड़ने और कोहनी की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण होती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि कलाई और कोहनी में सूजन आ जाती है। इससे हाथ की उंगलियां पर भी असर पड़ता है। किसी चीज को उठाने या पकड़ने में दिक्कत होती है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इसे बढ़ने से रोक सकते है।

टेनिस एल्बो से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

बर्फ की सिकाई
कोहनी के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिकाई सबसे बैस्ट तरीका है। तौलिए में बर्फ के टुकड़ों को लपेट लें। इससे कोहनी की सिकाई करें। 

हल्दी
एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी दर्द कम करने में मददगार है। एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर हल्का गर्म करें। इसमें शहद मिलाकर पीएं। हफ्ते में दो बार इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलेगा। 

अदरक 
पानी में अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर उबालें। ठंडा करके इसमें शहद मिलाकर पीएं। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलेगा। 

मेथी 
मेथी में मौजूद तत्व दर्द और सूजन को जल्द कम करते है। गुनगुने पानी में मेथी के बीज का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News