बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने गई थी। हाल में ही वह वापिस मुंबई आई है। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ स्पॉर्ट किया गया।
इस दौरान ऐश्वर्या ने ब्लू जीन्स के साथ ब्लैक टॉप वियर किया था, जिसमें वह स्टाइलिश लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट पहनी थी। फुटवियर में उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स वियर किए। रेड लिपशेड और सिंपल हेयरस्टाइल ऐश्वर्या के लुक को पूरा कर रहे थे। वहीं, आराध्या रेड फ्रॉक में नजर आईं, जिसपर मफीन और आइसक्रीम की डिजाइन दिखी।
कांस में आराध्या ने मॉम ऐश्वर्या के साथ खूब एन्जॉय किया। रेड कारपेट पर उतरने से पहले एेश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ काफी पोज दिए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP