24 APRWEDNESDAY2024 9:31:25 PM
Nari

डिलीवरी के बाद अपनाएं ये डाइट, नहीं होगी कमजोरी

  • Updated: 25 May, 2018 06:59 PM
डिलीवरी के बाद अपनाएं ये डाइट, नहीं होगी कमजोरी

प्रैग्नेंसी की बात पता चलते ही महिलाएं अपनी पहले से ज्यादा केयर करने लगती हैं। मगर बच्चा पैदा होने के बाद वह अपनी डाइट की तरफ ध्यान देना बंद कर देती है। इसका असर मां के शरीर के साथ बच्चे पर भी पड़ने लगता है। एेसे में बहुत जरूरी है कि मां अपने खाने में विटामिन्स और कैल्शिम को जरूर शामिल करें। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो डिलीवरी के बाद हर महिला की डाइट होनी चाहिए।

 

1. डिलीवरी के बाद मांओं को पानी के साथ-साथ ताजे फलों का जूस भी पीना जाहिए। फलों का जूस पीने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती। जूस के अलावा आप चाहे तो गर्म दूध भी पी सकते हैं।


2. गर्भावस्था के बाद भोजन में वसायुक्त आहार खाना चाहिए। पकाकर खाने के बजाएं उबला खाना खाना चाहिए। 


3. प्रैग्नेंसी से पहले और बाद में विटामिन से भरपूर खाना खाएं। खाना एेसा होना चाहिए जिस में खनिज, कैल्शियम और विटामिन्स की भरपूर मात्रा हो। इतना ही नहीं फोल्डि एसिड भी जरूर होना चाहिए।


4. आयरन भी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। एेसे में गर्भावस्था के बाद खाने में आयरन जरूर शामिल करें। 


5. मांस, अंडा, मछली, नट्स, दूध, दही और पनीर, पालक, गाजर, आलू, मक्का, मटर, संतरे, अंगूर, तरबूज और जामुन, ब्रेड, अनाज, चावल का सेवन जरूर करें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News