20 APRSATURDAY2024 7:45:38 AM
Nari

ब्रेकअप के बाद भी इन 5 बातों के लिए अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जरूर कहें Thanks

  • Updated: 28 May, 2018 10:02 AM
ब्रेकअप के बाद भी इन 5 बातों के लिए अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जरूर कहें Thanks

कोई भी कपल अपना रिश्ता तोड़ना नहीं चाहता लेकिन अगर रिश्ते में बेईमानी आ जाए तो यह टूट ही जाता है। लड़का हो या लड़की, हर किसी को दिल टूटने पर दर्द तो होता ही है लेकिन कुछ समय बाद आपको लगता है कि जो हुआ अच्छा ही हुआ। कई बार किसी रिश्ते का टूट जाना ही अच्छा होता है। रिश्ता टूटने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। इसके अलावा आप आगे अपने रिश्ते को लेकर भी सोच समझ कर चलने लगते हैं। ऐसे में आपको मन ही मन अपने एक्स बाॅयफ्रेंड का शुक्रिया तो अदा करना ही चाहिए, जिसके कारण आप आसानी से मूव ऑन करने के साथ मजबूत हो जाती है।
 

1. खुद की लड़ाई खुद लड़ना सिखाने के लिए
रिश्ते में लड़ाई होने पर आप हमेशा अपने पार्टनर को सॉरी बोलती होगी लेकिन रिश्ता खत्म होने का बाद आप अपने बारे में कुछ नहीं सुनती। रिलेशन खत्म होने के बाद आप अपने आत्म-सम्मान के लिए डटकर खड़ी रहती हैं। भले ही कुछ और न हो लेकिन रिश्ता टूटने से आप अपनी लड़ाई खुद लड़ना तो सीख ही जाती हैं।
 

2. अहसास दिलाने के लिए कि दुनिया कभी खत्म नहीं होती
किसी भी रिश्ते में होने पर आपको लगता है कि आप उनके बिना जी नहीं सकते। आपकी दुनिया उनके बगैर कुछ भी नहीं लेकिन ऐसा नहीं होता। रिश्ता टूटने के बाद आपको उनके बिना जीने की आदत पड़ जाती है और आपको अहसास होता है कि जिंदगी किसी का इंतजार नहीं करती।
 

3. यह समझाने के लिए कि आप क्या चाहती हैं?
रिलेशनशिप में पड़ने के बाद आपके लिए आपका पार्टनर ही सबकुछ होता है और आप उनके अलावा कुछ नहीं सोचती। आपको यह भी नहीं पता होता कि आपको क्या चाहिए लेकिन रिश्ता टूटने के बाद आप अपने बारे में सोचने लगती हैं और अपने सपनों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाती है। इसके लिए तो आपको अपने पार्टनर को जरूर शुक्रिया कहना चाहिए।
 

4. आपको अपने स्टाइल में रहना सिखाने के लिए
आप अपने पार्टनर के लिए अपनी आदतों से लेकर स्टाइल तक को बदल देती है। इतना कॉम्प्रोमाइज करने के बाद भी आप अपने रिश्ते तो नहीं बचा पाती लेकिन रिश्ता टूटने के बाद आप अपनी जिंदगी कुल कर जरूर जीने लगती है। अब आप खुद से ज्यादा प्यार करती हैं क्योंकि आप खुद जैसी ही बनी रहना चाहती हैं तो इसके लिए अपने एक्स को थैंक्स बोलना तो बनता है।
 

5. हसीन यादों के लिए
रिश्ता टूटने के बावजूद भी आप उन हसीन पलों को कभी भूला नहीं पाती, जो आपने उनके साथ बिताएं है। उसने आपको अहसास दिलाया कि आप कितनी खास है। ऐसे में बेशक वह आपके साथ नहीं है, लेकिन उसका न होना आपको बहुत कुछ सिखा कर गया है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News