19 APRFRIDAY2024 6:20:02 PM
Nari

आखिर किसके लिए धड़कता है प्रभास का दिल? 5 हजार लड़कियों को भी किया रिजेक्ट

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Oct, 2019 03:55 PM
आखिर किसके लिए धड़कता है प्रभास का दिल? 5 हजार लड़कियों को भी किया रिजेक्ट

इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री के 'बाहुबली' के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। जी हां, साउथ सिनेमा से दुनिया भर में छा जाने वाले प्रभास का जन्म आज ही के दिन यानी 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। प्रभास की एक खासियत उन्हें बाकी फिल्मी सितारों से अलग बनाती है। वह है उनका एक बार में सिर्फ एक ही फिल्म का करना। जी हां, प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते है उनसी जुड़ी कुछ खास बातें...
punjab kesari

प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपए की मोटी फीस मिली थी। जबकि अब प्रभास एक फिल्म के लिए 30 करोड़ तक वसूलते हैं। इतना ही नहीं 'बाहुबली' के बनने के दौरान ही फिल्ममेकर्स ने उन्हें तकरीनब डेढ़ करोड़ रुपए की जिम की मशीनें तोहफे में दी थीं। जहां उन्होंने इस फिल्म से मोटी रकम वसूली, वहीं उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए मेहनत भी खूब की थी। 5 साल में तैयार हुई इस फिल्म के लिए प्रभास ने 30 किलो वजन बढ़ाया था और इस फिल्म को साइन करने के बाद 3 साल तक कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की थी।बता दें कि प्रभास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वो बिजनेसमैन बनना चाहते थे। मगर किस्मत उन्हें एक्टिंग में ले आई। खास बात यह रही कि उन्हें एक्टिंग में भी सफलता मिली। प्रभास ने प्रभुदेवा की फिल्म एक्शन-जैक्सन से बॉलीवुड में कैमियो किया था।

punjab kesari

बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो आज के दौर में बॉक्स ऑफिस पर सफल रह चुके प्रभास की हर अदा पर लड़कियां जान छिड़कती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाखों जवां दिलों की धड़कन बन चुके प्रभास अपने स्कूल और कॉलज के दिनों में काफी शर्मीले हुआ करते थे। अपने शर्मीले स्वभाव के कारण वो स्कूल और कॉलेज में कभी लड़कियों से बात तक नहीं करते थे, मगर आज उनका नाम बॉलीवुड क्वीन से लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी संग जुड़ चुका है।

punjab kesari

दरअसल, बाहुबली के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आईं थी। प्रभास और अनुष्का काफी समय से साथ में हैं, लेकिन दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। खबरें तो ऐसी भी आईं थी तमन्ना भाटिया के साथ प्रभास की नजदीकियां बढ़ने की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन बाकी खबरों की तरह यह खबर भी झूठी निकली और सूत्रों के मुताबिक वो आज भी अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे है।

punjab kesari

हालाकि खबर यह भी सुनने को मिली थी कि प्रभास और अनुष्का अपने लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित लॉस एंजेलिस शहर में अपने लिए एक घर ढूंढ रहे हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वहीं जाने लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली के बाद प्रभास के लिए 5000 से ज्यादा लड़कियों के रिश्ते आए थे जिन्हें प्रभास रिजेक्ट भी कर चुके है।

Related News