25 APRTHURSDAY2024 5:24:57 PM
Nari

लैक्मे ने शुरू किया प्लस साइज मॉडल का ऑडिशन, जरीन खान रहीं जज

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 06 Jul, 2018 04:01 PM
लैक्मे ने शुरू किया प्लस साइज मॉडल का ऑडिशन, जरीन खान रहीं जज

जल्द ही लैक्मे फैशन वीक विंटर Winter/Festive 2018 शुरु होने वाला है। हाल में ही मुंबई के St. Regis होटल में लैक्मे फैशन वीक के लिए प्लस साइज मॉडल्स के ऑडिशन लिए गए, जिसकी जज बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान रहीं। 

आपको बता दें कि जरीन खान खुद प्लस साइज मॉडल रह चुकी हैं इसलिए इस ऑडिशन के लिए वह परफैक्ट जज थी। इस ऑडिशन में 308 मॉडल्स में से 20-25 को सेलेक्ट किया गया, जोकि लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करेंगे। ऑडिशन के बाद सेलेक्ट हुईं मॉडल्स ने जरीन और बाकी जूरी मैंमर्स के साथ पोज दिए। 
PunjabKesari
एक्ट्रेस जरीन खान ने कहा कि मॉडल्स को देखकर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए। वहीं, सोनाली बेंद्रे की हैल्थ को लेकर उन्होंने कहा कि हम दुआ करते है कि वह जल्दी से ठीक हो जाए। बता दें कि सोनाली कैंसर से पीड़ित है और इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में खुद जानकारी दी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News