18 APRTHURSDAY2024 11:52:22 AM
Nari

17 साल की लड़की ने इस एक्टर पर लगाया शौन शोषण का आरोप

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 02 Sep, 2019 04:09 PM
17 साल की लड़की ने इस एक्टर पर लगाया शौन शोषण का आरोप

बॉलीवुड की नगरी मुंबई में हर रोज लाखों लोग अपना करियर बनाने के लिए आते हैं। जिनमें महिलाएं व लड़कियां भी शामिल होती हैं। अपना करियर बनाने के सपने को लेकर मुंबई पहुंची लड़कियों को कई बार यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। कुछ तो इनके बारे में पुलिस में जानकारी दे देती है लेकिन कुछ शांत रह कर सह लेती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे पुलिस स्टेशन में 17 साल की नाबालिग लड़की पर यौन शोषण का केस सामने आया हैं। 

फोटोशूट के दौरान किया प्रताड़ित

पुणे पुलिस स्टेशन में 17 साल की लड़की ने 24 साल के अभिनेता व निर्देशक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया हैं। जानकारी के मुताबिक थिएटर में काम करने वाले 24 साल के अभिनेता व निर्देशक मंदर कुलकर्णी ने फोटोशूट के दौरान उसे प्रताडित किया हैं। इतना ही नही मंदर मराठी फिल्मों में अभिनेता भी हैं। 

PunjabKesari,Actor Mmandar Kulkarn, Child Crime, POSCo Act, Nari
लड़की व उसकी मुलाकात एक नाट्यशाला में हुई थी। तब कुलकर्णी ने उसे एक नाटक के किरदार देने व उसके बारे में बात करने लिए अपने अपार्टमेंट में बुलाया। उस समय उसने लड़की को कहा कि वह उसे एक्ट्रेस बनाना चाहता है लेकिन उसे फोटोशूट करवाना पड़ेगा। उसके लिए उसने उसे बिकनी पहने के लिए दिए और फोटो खींच ली। जब इस घटना के बारे में लड़की ने अपनी मां को बताया तो उसने पुलिस में इसका केस दर्ज करवाया। 

कई लड़कियों की खींच चुका है तस्वीर 

लड़की ने कहा कि पहले तो उसने इस बात के लिए मना किया जब कुलकर्णी ने उसे कुछ ओर लड़कियों की फोटो दिखाई। जिसमें उन्होंने भी बिकनी पहन कर फोटोशूट करवाया हुआ था।

पाक्सो के तहत केस दर्ज 

पुलिस के अनुसार भारतीय दंड संहिता (IPC) व पाक्सो की धारा तहत केस दर्ज कर लिया गया हैं। इतना ही नही कुलकर्णी को गिरफ्तार करके जांच की जा रही हैं। चांज के दौरान पता चला है कि अभिनेता पहले ही शादीशुदा है उसकी पत्नी एक डांस टीचर हैं। 
 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News