20 APRSATURDAY2024 3:18:13 AM
Nari

वास्तु के ये 7 खास सूत्र जो खुशियों से भर देंगे आपका जीवन!

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 03 Dec, 2019 11:03 AM
वास्तु के ये 7 खास सूत्र जो खुशियों से भर देंगे आपका जीवन!

जीवन में खुशहाली और सुखमयी जीवन व्यतीत करने के लिए वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है। वास्तु नियमों का पालन करके जहां आप अपने जीवन को सुखों से भर सकते हैं वहीं इनके विपरीत जाने पर आपको कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आप अपने जीवन को कठिनाईयों से बचाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार बताए गई इन खास 12 सूत्रों को जरुर फॉलो करें...

Related image,nari

-अपनी सुबह की शुरुआत खुद की हथेलियां देखकर करें। साथ ही सोते वक्त ऐसी दिशा में सोएं ताकि जब सुबह उठे तो आपका मुख उत्तर या पूर्व द‌िशा की ओर हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे की यह दिशा कुबेर की मानी जाती है। सुबह इस तरफ मुंह करके उठने से दिनभर आपको पैसों से जुड़े लाभ प्राप्त होंगे।

-जीवन को सुखमयी बनाने के लिए हर सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें। जल अर्पित करते वक्त  'ओम आद‌ित्य नमः' मंत्र का जप करें। साथ ही हर रोज अपने ईष्ट की भी जरुर अराधना करें। सुबह के वक्त ध्य़ान करने से भी जीवन में पॉजिटविटी आती है। अगर आपके पास ज्यादा पूजा-पाठ करने का वक्त नहीं है तो कम से कम घर की उत्तर या पूर्व दिशा में धूप जलाकर 5 से 10 मिनट के लिए जरुर बैठें।

Related image,nari

-पूजा के बाद जो फूल देवी-देवताओं को चढ़ाएं हैं, उन्हें सूख जाने के बाद उठाना मत भूलें। कोशिश करें उन्हें जल प्रवाहित कर दें, या फिर सूखने के बाद उन्हें किसी पौधे में डाल दें।

-भोजन हमेशा उत्तर की ओर मुंह करके करना चाह‌िए। भोजन करने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानी रसोई घर माना जाता है। बेडरुम में बैठकर भोजन करने से जीवन में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं।

-सूरज ढलने के बाद घर में अंधेरा न होने दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

Image result for sun set,nari

-भोजन बनाते सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें और अंतिम रोटी कुत्ते को डालें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में राहु, केतु, शन‌ि, बुध और गुरु ग्रह शुभ बने रहते हैं।

-लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर तुलसी को जल चढ़ाएं। ऐसा करने  से जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

 

तो ये थे जीवन को सुखमयी बनाने के लिए वास्तु के अनुसार 7 खास मंत्र। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News