महिलाएं घर की सकारात्मक ऊर्जा की मूल स्त्रोत होती हैं। वे अपने स्वभाव और कुछ वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर घर में सुख शांति और समृद्धि ला सकती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार महिलाओं को घर में क्या उपाय करने चाहिए।
घर की सफाई का खास ध्यान
घर की स्वच्छता, घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। ऐसे में जरुरी है महिलाएं घर की साफ-सफाई का ख़ास ख्याल रखें। जिससे घर चमकीला और किटाणुओं रहित होने के साथ-साथ खुशहाल प्रतीत होता है।
मेन डोर की सफाई
अपने घर में नकारात्मक शक्तियों को आने से रोकने के लिए घर के मेन दरवाजे को रोज धोना चाहिए। हफ्ते में कम से कम एक बार गंगाजल और कच्चे दूध से भी घर की दहलीज जरुर साफ करें।
सफाई के बाद स्नान
महिलाएं अक्सर घर की सफाई करने से पहले स्नान करना पसंद करती है जो कि गलत है। दरअसल, महिलाओं को सफाई करने के तुरंत बाद नहाना चाहिए। जिससे तन-मन स्वच्छ और आलस रहित हो जाता है साथ ही नया काम करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा शरीर में आ जाती है।
खाना बनाने से पहले नहाना
वास्तु के अनुसार अत्यंत आवश्यक है कि आप खाना बनाने से पहले नहा लें। नहाने के बाद पकने वाला खाना ज़्यादा हेल्दी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।
तुलसी की पूजा
रोज सुबह और शाम के समय तुलसी की पूजा करनी चाहिए और उनके सामने घी का दीपक जलाने से घर में सुख और शांति आती है। साथ ही पैसे की कमी कभी नहीं होती है।
खाने से पहले भोग लगाना
महिलाओं को खाना खाने से पहले, पहला भोजन भगवान के आगे जरुर भेंट करना चाहिए। इससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं और घर में शांति वाला माहौल बना रहता है।
सूर्यास्त के बाद कंघी करना
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद स्त्रियों को बाल नहीं संवारने चाहिए। शाम के समय कंघी करने से देवी लक्ष्मी नारज हो जाती हैं। रात को हमेशा अपने बाल बांधकर सोएं। खुले बाल परिवार वालों के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं।
बार-बार गुस्सा करना
घर की शांति के लिए हर सदस्य का शांत और खुश रहना अति आवश्यक है। शांत माहौल बनाए रखने के लिए घर की लक्ष्मी यानि महिलाओं का शांत और खुश रहना अति आवश्यक है। बार-बार गुस्सा करना और चिड़चिड़ाना घर में नकारात्मक ऊर्जा भर देता है। खासकर महिलाओं का बार-बार गुस्सा करना घर में अशांति फैला देता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP