25 APRTHURSDAY2024 6:13:18 AM
Nari

बीमारी के हिसाब से जाने कौन-सा जूस पीना है आपके लिए फायदेमंद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Jun, 2018 09:32 AM
बीमारी के हिसाब से जाने कौन-सा जूस पीना है आपके लिए फायदेमंद

जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर भी मरीज को जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा रोजाना फ्रूट या वेजिटेबल जूस का सेवन आपको कई बीमारियों से दूर भी रखता है लेकिन क्या आप जानते हैं बीमारी के हिसाब से जूस पीने पर आपको उसका दोगुना फायदा मिलता है। अगर आपको भी कोई बीमारी है तो उसी के हिसाब से जूस पीना चाहिए। आज हम आपको यही बताएंगे कि किस बीमारी में कौन-सा जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
 

 भूख न लगना
आजकल लोगों में भूख न लगने की समस्या आम दिखाई देती हैं लेकिन इसके कारण आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट नींबू के पानी का सेवन करें। इससे आपको भूख लगनी शुरू हो जाएगी।

PunjabKesari

 खून को साफ करना
अगर आपका खून अशुद्ध और गाढ़ा है तो उसके लिए नींबू, गाजर, गोभी, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का जूस पीएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
 

 अस्थमा की समस्या
अस्थमा के पेशेंट को लहसुन, तुलसी, चुकंदर, गोभी, गाजर, मूंग का जूस और बकरी का दूध पीना चाहिए। इससे आपकी सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं दूर होंगी।
 

 पीलिया
पीलिया होने पर व्यक्ति को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनें की जरूरत होती है। ऐसे में पीलिया के मरीज को नारियल पानी, अंगूर, सेब, रसभरी और मौसम्बी की जूस पीने के लिए देना चाहिए। आप रोगी को मुनक्के तथा किसमिस का पानी भी दे सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
 

 हाई और लो ब्लड प्रैशर
अगर आपको हाई ब्लड प्रैशर की समस्या है तो आपको गाजर, अंगूर, मौसम्बी और ज्वारों का जूस पीना चाहिए। लो ब्लड प्रैशर में ज्यादा मीठे और खट्टे फलों का सेवन न करें। लो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने के लिए आपको अंगूर और मौसम्बी के रस का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन ब्लड प्रैशर को नार्मल करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है।

PunjabKesari

 कैंसर 
कैंसर एक बेहद गंभीर रोग है। इसलिए कैंसर पेशेंट को अपनी सेहत का खास रखना चाहिए। आप अपनी डाइट में गेहूं के ज्वारे, गाजर और अंगूर का रस शामिल करें।
 

 पायरिया की समस्या
पायरिया की समस्या को दूर करने के लिए वीट ग्रास, ककड़ी, पालक का जूस या नारियल पानी पीएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
 

 एसिडिटी
गलत खानपान या देर तर बैठे रहने के कारण आपको एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई और प्रॉब्लम हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप मौसम्बी या गाजर का जूस पीएं। आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।
 

 अनिद्रा की प्रॉब्लम
रोजाना देर तक जागने, थकावट या किसी मानसिक प्रॉब्लम के कारण आपको अनिद्रा की समस्या हो जाती है। ऐसे में टेंशन लेने की बजाए पालक, सेब और अमरुद का जूस पीएं। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी।
 

 माइग्रेन 
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो 1 गिलास पानी में नींबू और थोड़ी-सी अदरक मिलाकर पीएं। इससे आपके माइग्रेन का दर्द तुरंत गायब हो जाएगा। इसके अलावा इसे रोज पीने से आपको बार-बार होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी तेज करने के लिए
गाजर और हरे धनिए की पत्तियों के रस का रोजाना सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना इसका सेवन करेंगे तो आपका चश्मा भी उतर जाएगा।
 

 वजन कम करने के लिए
अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में तरबूज, नींबू, गोभी और पाइनएप्पल का जूस शामिल करें। रोजाना इसका सेवन आपका मोटापा घटाने में मदद करेगा।
 

 किडनी स्टोन
किडनी स्टोन की समस्या में पत्तों वाली सब्जी और पालक के जूस का सेवन करें। इसके अलावा सेब, गाजर, सहजन, कद्दू और ककड़ी का जूस पीने से भी आपकी किडनी से स्टोन टूटकर बाहर निकल आएगा लेकिन आप टमाटर खाने से परहेज करें।
 

 हार्ट प्रॉब्लम
दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको गाजर, कद्दू, पालक, चुकंदर, सेब, तरबूज, अनार, अंगूर, और अमरूद का जूस पीना चाहिए। इससे आपकी हैर्ट प्रॉब्लम दूर होने के साथ-साथ हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News