25 APRTHURSDAY2024 10:43:31 PM
Nari

Fashion Tips: बॉडी शेप के हिसाब से जाने क्या है आपकी डेनिम टाइप?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Dec, 2018 05:44 PM
Fashion Tips: बॉडी शेप के हिसाब से जाने क्या है आपकी डेनिम टाइप?

मॉडर्न समय में जींस हर लड़की के वॉर्डरोब का हिस्सा होना चाहिए जिसे सर्दी-गर्मी दोनों सीजन में कैरी किया जा सकता है। वैसे तो आपके पास भी जींस के कई पेयर्स जरूर होंगे। मगर क्या आप जानती हैैं कि आपके बॉडी टाइप के अनुसार जींस का सही पेयर कौन-सा है?

आइए जानते है आपके बॉडी टाइप के अनुसार आपको किस तरह की जींस पहननी चाहिए। 


कर्वी बॉडी वाली लड़कियां

क्या आपकी बॉडी बहुत कर्वी है। ऐसे में स्किनी फिट जींस बिल्कुल न पहनें। इसके बजाएं वाइड लैग जींस ट्राई करें। कभी भी अपने साइज से एक नंबर छोटी जींस का चुनाव न करें क्योंकि इससे आपके शरीर का भारीपन अधिक उभर कर आएगा। आपको डार्क शेड वाली जींस पहननी चाहिए। 

लंबी टांगों वाली लड़कियां

यदि आपकी टांगे लंबी हैं तो क्रॉप्ड जींस के साथ क्यूट फ्लैट पंप्स हील ट्राई करें। ऐसी जींस का चुनाव करें जिसमें इनसीम अधिक लंबी हो। पीछे की ओर जींस के हैम आपकी एड़ियों तक गिरने चाहिए। आपको स्ट्रेट लैग या बूट कट जींस पहननी चाहिए जो आपकी टांगों की लंबाई को प्रदर्शित करती हो। साथ ही उनका सही आकार भी दर्शाती हो। एक मिड राइड या लो राइड फिट जींस आपकी फिगर को एक कर्व देगी। एंकल लेंथ जींस पहनने से बचें। सुपर स्किनी स्टाइल या रिलैक्स्ड ब्वॉयफ्रैंड जींस ट्राई करें । 

स्कूल ब्वॉय शेप की लड़कियां

यदि आपका बॉडी टाइप स्कूल ब्वॉय शेप का है तो फ्लैप पॉकेट्स वाली जींस पहनने के लिए य़ह शेप सबसे बढ़िया है। कर्व्ड वेस्ट बैंड वाली जींस में आप बहुत बढ़िया दिखाई देंगी यदि इनमें रिप्ड तथा इंट्रीकेट सीम्स हों तो और भी बढ़िया रहेगा। इस आकार वाली लड़कियोंको स्ट्रेट लैग्ड या स्किनी जींस भी सूट करती है। ऊपर की ओर बैक पाकेट वाली यह जींस आपके बॉटम को एक लिफ्ट देगी। 

छोटी हाइट की लड़कियां 

छोटी हाइट की लड़कियां जींस में बहुत हॉट दिखती हैं मगर ऐसी लड़कियों को बड़े साइज व फ्लेयर्ड जींस को अवाइड करना चाहिए। अपनी टांगों को अधिक लंबा दिखाने के लिए ऐसी जींस का चुनाव करें जिसमें एक क्रीज हो या पैंट्स की लंबाई के नीचे की ओर एक पिन टक हो। छोटी लड़कियों पर क्रॉप्ड हैम वाली जींस काफी सूट करती है। इसके अलावा स्किन फिट या सुपर टेपर्ड हैम वाली जींस से बचना चाहिए। 

पीयर शेप बॉडी वाली लड़कियां 

फैंसी हैम वाली और रंग-बरंगे टॉप के साथ आप लोगों का ध्यान और आकर्षित कर सकती हैं। स्लिमर लुक के लिए डार्क वाश जींस पहनें। इन पर आगे या साइड की ओर अधिक जेबें नहीं होना चाहिए। ट्राउजर जींस का चुनाव करें जिसमें परंपरागत ट्राउजर्स की तरह एक कट हो और कमर पर एक वेस्टबैंड हो जिसमें आपके कूल्हें आपको फिट दिखाएं। यदि आपको स्किनी लुक पंसद है तो स्ट्रेट लैग जींस ट्राई करें। 


 

Related News