19 APRFRIDAY2024 10:50:39 AM
Nari

पत्नी ऐश की इस बात के दीवाने हैं अभिषेक, सिर्फ 9 हिट फिल्में फिर भी हैं करोड़पति

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Feb, 2019 09:55 AM
पत्नी ऐश की इस बात के दीवाने हैं अभिषेक, सिर्फ 9 हिट फिल्में फिर भी हैं करोड़पति

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक ने फिल्म 'रेफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा जोकि कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्म धूम सुपरहिट साबित हुई। 

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अभिषेक 

अभिषेक के 19 साल के फिल्मी करियर में बहुत उतार-चढ़ाव आए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बावजूद भी अभिषेक करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वो करीब 210 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा वे कई दूसरे सोर्सेज से भी तगड़ी कमाई करते हैं। 
PunjabKesari, Abhishek bachchan

कारों के शौकीन अभिषेक लगभग 6 करोड़ की लग्जरी कारों के मालिक हैं। भले ही अभिषेक बच्चन करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में वो अब भी पत्नी ऐश्वर्या से काफी पीछे हैं। रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या करीब 245 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। 

करिश्मा कपूर से हुईं थी सगाई 

लवलाइफ की बात करें तो अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर के साथ हुई लेकिन किन्हीं वजहों के  कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। करिश्मा के बाद अभिषेक का किसी एक्ट्रेस के साथ नाम नहीं जुड़ा।  अभिषेक ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी की। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। 

ऐश्वर्या की इस एक बात पर फिदा हो गए थे अभिषेक 

फिल्म गुरू की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेल और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को दिल दे बैठी थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी भी हैं जिसका नाम आराध्या है। 

Related News