20 APRSATURDAY2024 2:10:08 PM
Nari

आईब्रो को नैचुरली घना करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

  • Updated: 09 Jun, 2018 03:02 PM
आईब्रो को नैचुरली घना करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आईब्रो के बाल बढ़ाने के उपाय : समय के साथ फैशन रूल्स भी बदल जाते है। कभी पतली तो कभी मोटी आईब्रो का ट्रैंड शुरू हो जाता हैं। आईब्रो को अगर परफैक्ट शेप देनी हो तो उसकी ग्रोथ मोटी होना बहुत जरूरी हैं। कुछ लड़कियों की आईब्रो नैचुरली मोटी होती है लेकिन बहुत सी लड़कियां के आईब्रो बाल होते ही नहीं हैं। ऐसे में उन्हें परफैक्ट आईब्रो शेप देने में भी दिक्कत आती हैं। वैसे तो ऐसी लड़कियों आईब्रो पेंसल की मदद से आईब्रो को मोटा बना लेती है लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी आईब्रो को मोटा बनाना चाहती है तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो आईब्रो की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। 


1. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल को रूई की मदद से आईब्रो पर लगाएं। फिर अपनी उंगुलियों की मदद से 2-3 मिनट तक आईब्रो की मसाज करें। फिर 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से इस साफ कर लें। इस नुस्खे को रात को इस्तेमाल करें। 

 

2. ऑलिव ऑयल 
ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे लेकर आईब्रो की मसाज करें। फिर इस तेल को रात भर आईब्रो पर ऐसे ही लगा रहने दें। फिर सुबह गुनगुने पानी से मुंह धोए। इससे आईब्रो की ग्रोथ तेजी से होगी। 

 

3. नारियल तेल 
नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर आईब्रो पर लगाए और उंगुलियों की मदद से अच्छे से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आईब्रो की ग्रोथ बढ़ेगी। इस तेल को रातभर आईब्रो पर लगाकर रखे और सुबह गुनगुने पानी से साफ करें। 

 

4. प्याज का रस 
प्याज को कद्दूकस करके रस निकाल लें। फिर इस रस को आईब्रो पर 5 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो ले। इस नुस्खे को दिन में 2 बार ट्राई करें। 

 

5. अंडे का पीला भाग
अंडे का पीला भाग निकालकर उसे रूई की मदद से आईब्रो पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से साफ करें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। 

 

6. मेथीदाना
मेथीदाने को रातभर भिगोकर रखें। फिर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में बादाम या नारियल तेल मिलाएं और रात को सोने से पहले आईब्रो पर इस्तेमाल करें। फिर अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से रिजल्ट अच्छा आएगा। 

 

7. दूध 
बाउल में थोड़ा सा दूध लें। फिर इसमें रूई भिगोकर आईब्रो पर लगाए। जब दूध सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आईब्रो ग्रोथ तेजी से होगी। 

 

8. एलोवेरा
एलोवेरा जेल लेकर उसे आईब्रो पर लगाए और अच्छे से मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर ले। आप चाहे तो अच्छे रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल में नारियल तेल भी मिला सकते हैं। इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। 

 

9. नींबू रस 
नींबू की एक स्लाइस लेकर आईब्रो पर रगड़ें, जब तक नींबू का रस अच्छे से आईब्रो पर न लग जाए। फिर थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें। इस नुस्खे को रोजाना इस्तेमाल करें। 

Related News