20 APRSATURDAY2024 8:49:04 AM
Nari

वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट है Seaweed फूड, वजन भी करता हैं कम

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Jun, 2019 02:09 PM
वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट है Seaweed फूड, वजन भी करता हैं कम

फूड की कोई भी आइटम हो हर कोई इसे लेने से पहले देखता है कि क्या यह हमारी हेल्थ के लिए अच्छी है या नहीं। इसमें कितने विटामिन, प्रोटीन, ओमेगा की मात्रा उपलब्ध हैं। खास कर यह दिक्कत वेजीटेरियन लोगों को ज्यादा आती हैं क्योंकि उन्हें अपने बॉडी के मिनिरल्स, पोषक तत्व पूरे करने के लिए काफी हेल्दी प्रॉडक्ट्स लेने पड़ते हैं इनके साथ ही वह सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। ऐसे में वेज लोगों के लिए सीवीड बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं। 

 

एक रिसर्च में मुताबिक, पिछले 3 सालों में मार्किट में आर्गेनिक फूड की काफी बढ़ोतरी हुई हैं जिससे लोग नेचुरल प्रॉडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लग गए हैं। लोग उन फूड्स को खाने में शामिल करना पसंद करते है जोकि इको फ्रेंडली हो। सीवीड भी इन्ही फूड्स में शामिल हैं जिन्हें समुद्र का सोना कहा जाता हैं। 


 
क्या है सीवीड?

यह झरनों, नदियों, समुद्र जैसे जल स्त्रोतों में पाए जाने वाला है। कुछ तो देखने में बहुत ही छोटे होते है लेकिन केल्प जैसे सीवीड आकार में बड़े होते है। समुद्र तट पर पाए जाने वाले सीवीड ज्यादातर छोटे आकार के होते है। यह लाल, हरे, काले व भूरे रंग में होते है। समुद्र व पानी के स्त्रोत के पास पाए जाने के कारण इसमें काफी न्यूट्रिशन होते है। इनकी एक किस्म जो लाल रंग की होती है Nori का इस्तेमाल पॉपुलर जापानी डिश सूशी में किया जाता हैं। 

PunjabKesari

दुनियाभर में मशहूर है यह प्रॉडक्ट

कहा जाता है सीवीड एशियाई फूड है क्योंकि यह चीन, दक्षिण कोरिया, चापान, इंडोनेशिया, फिलिपीन्स में सबसे ज्यादा मिलता हैं, लेकिन यह दुनिया के हर हिस्से में मिलता है। इसे ज्यादातर सूप, सलाद में मिलाकर खाया जाता हैं। रोम में इसका इस्तेमाल चोट व शरीर के जले हुए हिस्सों को ठीक करने में भी किया जाता हैं।  

 

Seaweeds के फायदे 

1. वेज लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा सोर्स है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व व मिनरल्स पाए जाते हैं जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटाशियम, कॉपर और आयरन अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। 

2. ब्राउन सीवीड में आयोडीन का काफी मात्रा होती है जोकि थायराइड ग्लैंड को हेल्दी रखता हैं। 

3. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होेता है जिसके कारण यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। 

4. इसके सेवन से पेट भरा-भरा रहता है, जिससे भूख भी कम लगती हैं। जब भूख कम लगती है तो वेट खुद ब खुद लॉस होने लगता है। 

PunjabKesari
 
5. इसमें अच्छी मात्रा में ओमेगा-3, प्रोटिन, आयरन, कॉपर होता है जिससे कई तरह की हैल्थ प्रॉबल्म दूर रहती है। 

6. इसमें विटामिन ए, सी, ई , के भी भरपूर होते है। साथ ही जिंक, सोडियम भी का भी अच्छा सोर्स है। 

7. इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जोकि कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले रोगों से लड़ते है। 

8. यह बैड फैट को कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करता हैं। 

9. यह बल्ड में शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखकर डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है। 

 

खाने का तरीका 

- आप चाहे तो इसे सलाद, सैंडविच में डाल कर खा सकते है। 
- आप इसके साथ हैंडरोल बना सकते है, इनके रोल बना कर उसमें वैजीटेबल फील कर लें। 
- आप इन्हें चीप्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
- इनका सूप बना कर भी पीया जा सकता हैं। 

PunjabKesari

डाइट में शामिल करने से पहले बरतें सावधानियां  

कभी भी ज्यादा सीवीड ना लें क्योंकि यह विटामिन बी12 को ब्लॉक कर देता है, इसके साथ आप इनके सप्लीमेंट जरुर लें। साथ ही ध्यान रखें जहां से यह आ रहे है वहां का जलस्त्रोत साफ सुथरा हो। क्योंकि यह पानी में पाए जाने वाले सारे मिनरल्स अब्सॉर्ब कर लेते हैं।
 

Related News