20 APRSATURDAY2024 3:48:22 AM
Latest News

बुढ़ापे में होने वाली समस्याओं को इन 2 चीजों से करें दूर

  • Updated: 01 Jan, 2018 09:32 AM
बुढ़ापे में होने वाली समस्याओं को इन 2 चीजों से करें दूर

बढ़ती उम्र के साथ ही लोगों में बहुत सी स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम दिखाई देने लगती है।उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण लोगों में सफेद बाल, स्किन में रूखापन और झुर्रियां, मोटापा, ब्लड शुगर, खराब डाइजेशन और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों को तो इन बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप एप्पल साइडर सिरका और नारियल के तेल के इस्तेमाल से बुढ़ापे में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते है। तो आइए जानते है बढ़ती उम्र के साथ होने वाली इन प्रॉब्लम को दूर करने के उपाय।
 

नारियल तेल के फायदे

PunjabKesari
1. मोटापा
बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों में मोटापा भी बढ़ने लगता है, जिसका असर सेहत और दिल पर पड़ता है। रोजाना 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल का सेवन 1 महीने में ही मोटापे को दूर कर देगा।

2. दातों की समस्याएं
नारियल तेल बुढ़ापे में दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल का तेल मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके दांतों-मसूड़ों में होने दर्द, सड़न, प्लेग और मुंह से आने वाली बदबू को दूर करता है।

3. स्किन मॉश्चराइजर
50 की उम्र के बाद त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है जिससे स्किन में रूखापन के साथ-साथ झुर्रियां आने लगती है। ऐसे में चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। यह स्किन को मॉश्चराइज करके प्रॉब्लम को दूर रखता है।

4. बालों की समस्याएं
उम्र के साथ-साथ बालों का सफेद होना तो आम है लेकिन कई बार बढ़ती उम्र के साथ बालों के झड़ने और ड्रैडफ की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में नारियल के तेल से मालिश करके आप इन परेशानियों को दूर कर सकते है।

एप्पल साइडर सिरका के फायदे

PunjabKesari
1. ब्लड शुगर
एप्पल साइडर सिरका का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले इसका सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2. खराब डाइजेशन
खराब डाइजेशन, कब्ज और एसिडिटी की समस्या होने पर एप्पल साइडर सिरका का शहद के साथ सेवन करें। इसका सेवन कुछ घंटे में ही आपकी यह परेशानी दूर कर देगा।

3. दिल के रोग
बुढ़ापे में दिल की बीमारियां कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना इसका सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको दिल की बीमारियों से दूर रखते है।

4. गले में खराश
गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पानी में 4 औंस एप्पल साइडर  सिरका डालकर दिन में कम से कम 3 बार पीएं। इससे खराश के साथ-साथ इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News