बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय है इसलिए इसे वास्तु शास्त्र में भी खास हत्व दिया गया है। वहीं यह प्रिय वाद्य यंत्र न सिर्फ शांति और शुभता बल्कि घर से जुड़े तमाम वास्तुदोष को दूर करने में भी काफी मददगार है। अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी रखने से घर से जुड़ी की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं बांसुरी से जुड़े वास्तु टिप्स, जो घर में सुख-शांति लाने के साथ पैसों की किल्लत भी दूर करेंगे।
बांसुरी से जुड़े वास्तु टिप्स
खुशहाल शादीशुदा लाइफ
पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन बेवजह झगड़ों को कारण वास्तु दोष होता है। ऐसे में बेडरूम की छत पर 2 बांसुरी में लाल धागे बांधकर लटका दें। इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी। साथ ही घर-परिवार में क्लेश या सदस्यों के बीच मतभेद बने रहते हैं तो हॉल में एक ही रंग की दो बांसुरियां रखें।
आर्थिक दिक्कत दूर करने का उपाय
आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए घर में चांदी की बांसुरी रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी की बांसुरी रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही इससे तमाम वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं।
पैसों की किल्लत दूर करने के लिए
अगर लाख कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता तो तिजोरी में चांदी की बांसुरी में लाल धागा बांधकर रखें। इससे पैसों की किल्लत दूर होगी।
घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बाहरी दीवार का नुकीला होना एक बड़ा दोष होता है। इसके लिए बाहरी दीवार को गोलाई लिए बनवाया जाना चाहिए। अगर ऐसा संभव ना हो तो दीवार के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति भी आएगी।
बिजनेस में तरक्की
अगर आपको लगातार कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही तो अपने बेडरूम के मेन गेट पर पीली रंग की बांसुरी रखें। आपका काम कुछ समय में ही बन जाएगा। वहीं अगर आप बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो ऑफिस की छत पर बांसुरी लटका दें।
मंदिर में रखें बांसुरी
मंदिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखने से घर के सभी रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। साथ ही इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।
संतान प्राप्ति के लिए
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़े को अपने बेडरूम में हरी बांसुरी रखनी चाहिए। उसे इस तरह रखें की सभी को दिखाई न दें।
बीमारियों को दूर करने के लिए
अगर परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं तो किचन में गोल्डन बांसुरी रखें। इससे परिवार के लोग बीमारियों से बचे रहेंगे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP