19 APRFRIDAY2024 7:15:36 PM
Nari

घर में जरूर लगाएं ये 8 पौधे, रात को भी देते हैं ऑक्सीजन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Feb, 2018 12:22 PM
घर में जरूर लगाएं ये 8 पौधे, रात को भी देते हैं ऑक्सीजन

घर की हवा को शुद्ध रखने के लिए अधिकतर पेड़-पौधे लगाना पंसद करते हैं। घर में लगे पौधे न केवल घर का वातावरण अच्छा बनाए रखते है बल्कि घर को खूबसूरत लुक भी देते हैं। कहते है कि रात के समय अधिकतर पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते है, जो हमारी सेहत को नुसकान पहुंचाते है। इसी डर की वजह से लोग अपने घर में पौधो को लगाने के बजाएं, घर के बाहर उन्हें लगाना पसंद करते है लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी है, जो रात को कार्बन डाई ऑक्साइड के बजाए ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं।  ऑक्सीजन हमारी सेहत के साथ-साथ घर का वातावरण भी अच्छा बनाएं रखती है। इससे न केवल हमे शुद्ध हवा मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे, जो घर की खूबसूरती के निखारने के साथ-साथ रात के समय ऑक्सीजन भी छोड़ते है। 

 

1. Aloe Vera

PunjabKesari, Aloe Vera, Aloe Vera image
एलोवेरा त्वचा और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह घर में लगा एलोवेरा पौधा वातावरण भी शुद्ध रखता है। यह रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है, जो हमारी सेहत के लिए भी जरूरी है। 

2. Snake Plant

PunjabKesari, Snake Plant, Snake Plant image
यह पौधा घर की हवा को शुद्ध रखता है। यह पौधा एलोवेरा की तरह ही रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे घर में लगाने से घर की लुक में भी काफी बदलाव आता है। 

3. Neem Tree

PunjabKesari, Neem Tree,Neem Tree image
नीम ब्यूटी और हेल्थ संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। नीम को पौधा न केवल हवा को शुद्ध करने का काम करता है बल्कि रात के समय ऑक्सीजन भी छोड़ता है। 

4. Basil

PunjabKesari, Basil, Basil image
तुलसी को सदियों से काफी कारगर हर्ब में शामिल किया गया है, जो स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है। तुलसी की पत्तियां के दवाइयों में इस्तेमाल की जाती है। यह नर्वस सिस्टम और चिंता जैसी प्रॉबल्म को भी दूर रखती है। साथ ही यह पौधा घर का वातावरण तरोताजा बनाए रखता है। 

5. Orchids

PunjabKesari, Orchids, Orchids image
यह पौधा देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही फायदेमंद है। इसको घर में लगाने के बाद हवा शुद्ध रहती है। साथ ही यह पौधा भी रात के समय ऑक्सीजन छोड़़ता है। 

6. Orange Gerbera

PunjabKesari, Orange Gerbera, Orange Gerbera image
इस पौधे पर लगे फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं, कमरे में लगा यह पौधा बहुत ही अच्छा लगता है। इससे हवा शुद्ध होने के साथ खुशबूदार भी रहती है। रात के समय ऑक्सीजन भी छोड़ता है। 

7. Christmas Cactus
इस फूलों वाले पौधे की जरूरत अक्सर फेस्टिवल सीजन में पड़ती है क्योंकि इनके फूलों का इस्तेमाल डैकोरेशन में खास किया जाता है। यह रात के समय अच्छी नींद दिलाने में काफी मददगार है। इसको बैडरूम में लगाने से कमरे को डार्क और परफैक्ट लुक मिलता है। 

8. Areca Palm
घर में लगाने के लिए यह पौधा काफी बेहतर ऑप्शन है। यह पौधा घर से विषेली गैसों को निकालकर हवा को शुद्ध रखता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News