25 APRTHURSDAY2024 9:17:41 PM
Nari

2018 की 8 दुल्हनें, किसका ब्राइडल लुक आपको लगा बेस्ट?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 Jan, 2019 06:39 PM
2018 की 8 दुल्हनें, किसका ब्राइडल लुक आपको लगा बेस्ट?

साल 2018 शादियों का सीजन रहा। बॉलीवुड व टीवी के कई जाने-माने स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें सोनम, प्रियंका और दीपिका जैसी सुपरस्टार दीवाज शामिल रहीं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने इन सबसे पहले बाजी मारी और साल 2017 के आखिरी महीने विराट के साथ इटली में फेरे ले लिए। नेहा धूपिया की अगंद के साथ की गुपचुप वैडिंग ने भी हर किसी को हैरान कर दिया था। दूसरी तरफ कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा भी इसी साल गिन्नी के हो गए, लेकिन 2018 में जिस शादी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरीं वो थी एशिया के रिचेस्ट बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की वेडिंग, जिसमें लगभग सारा बॉलीवुड व दुनियाभर की हस्तियां शामिल रही। 

PunjabKesari

ईशा अंबानी के डिजाइनर आऊटफिट्स से लेकर शादी के वेन्यू तक, हर चीज सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई तो चलिए आज हम बात करेंगे इन खूबसूरत दीवाज के ब्राइडल लुक की।

PunjabKesari

किसका ब्राइडल मेकअप था बेस्ट?

वैसे तो हर दीवाज का ब्राइडल मेकअप बेस्ट दिखा लेकिन दीपिका, ईशा, यूविका और गिन्नी का मेकअप सबसे ज्यादा पसंद किया गया। गिन्नी भले ही बॉलीवुड से ना हो लेकिन उनका अंदाज किसी दीवाज से कम नहीं दिखा। गिन्नी और यूविका का नेचुरल ग्लोइंग मेकअप हर किसी को अट्रैक्ट कर रहा था।

PunjabKesari

PunjabKesari

बेस्ट ब्राइडस आऊटफिट व ज्वैलरी

दीपिका ने अपने ट्रडीशनल ड्रेस कोड मे खूब सुर्खियां बटौरी और उनका पंजाबी वेडिंग लुक ब्राइडस श्लोक वाला दुपट्टा व ओवरसाइज ईयररिंग ज्यादा चर्चा में रहे। सोनम कपूर का मल्टी लेयर मांगटीका भी लड़कियों को खूब पसंद आया। उनके वेडिंग लुक में विंटेज स्टाइल देखने को मिला।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा के सब्यसाची पीच पिंक लहंगे को भी बहुत पसंद किया गया साथ ही उनकी मेचिंग ज्वैलरी भी। वहीं हमारी देसी गर्ल प्रियंका का 75 फीट लंबी टेल वाला व्हाइट वेडिंग गाउन सुर्खियों में रहा। प्रियंका के फाल्गुनी शेन पिकॉक रिसेप्शन गाउन को भी पसंद किया गया।

PunjabKesari

प्रियंका की मेंहदी ने सेट किया नया ट्रेंड

हालांकि ब्राइडल मेहंदी हर किसी की काफी अट्रेक्टिव रहीं लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल मेहंदी में सिर्फ हथेली जितनी सिंपल मेहंदी लगाकर नया ही ट्रेंड सेट किया। वहीं सोनम और दीपिका की मेहंदी भी खूब पसंद की गई।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News