लड़कियां अक्सर अपने फैशन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। किसी मिटिंग पर जाना हो या किसी डिनर डेट पर उन्हें समझ ही नहीं आता कि कैसी ड्रेस पहन कर जाए। कैसा मेकअप करें। चलों मेकअप करने में लड़कियां चंद मिनट लेती है लेकिन ड्रेस सिलेक्ट करने में वह अक्सर घंटों लगा देती है। अगर भी ऐसा करती हैं तो आपको ट्रेंड की लेटेस्ट अपडेट को बारे में पता होना बहुत जरूरी है।
फॉर्मल ड्रेस में तो ए-लाइन ड्रेस, मैक्सी या स्लिप्स अन्यआदि कैरी कर सकती हैं लेकिन क्लासिक सेक्शन में ब्लेजर ड्रेस पहनी जा सकती हैं। इसमें आप हॉट के साथ कंफर्टेबल भी रह सकती है। यह ब्लेजर ड्रेस उन लड़कियों को खास पसंद आती है जो वन-पीस ड्रेस में खुद को फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं। पिछले साल 2018 में हॉटेस्ट फैशन ट्रेंड में पैंटसूट या ब्लेजर खूब रहा लेकिन इनकी डिमांड अब भी काफी हो रही हैं। जी हां, ब्लेजर स्टाइल ड्रेस इन दिनों बॉलीवुड दीवाज की पहली पसंद बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर मलाइका और यंग ब्रिगेड जाह्नवी कपूर तक... ज्यादातर बॉलीवुड दीवाज में इसी लुक में स्पॉट हो रही हैं। दूसरा इनमें एक और चीज नोटिस की जा रही है वो यह कि ये एक्ट्रेस बिना शर्ट ब्लेजर लुक में अपना सेक्सी लुक दिखाती नजर आती हैं। आप भी इन दीवाज की ब्लेजर ड्रेस से आइडिया लेकर अपने अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है।
नाइट पार्टी में परिणिती चोपड़ा की तरह वेलेवेट में ब्लेजर ड्रेस ट्राई कर सकती है।
आप श्रद्धा कपूर की तरह आप शिमरी फैब्रिक में ब्लेजर ड्रेस ट्राई करें जो आपको फुल ग्रेस देगी।
जाह्नवी की तरह किसी इवेंट में जाना हो तो इस तरह की ब्लेक ब्लेजर के साथ मैचिंग शॉर्ट ट्राई करे।
अदिति राव हैदरी की तरह व्हाइट ब्लेजर ड्रेस में खुद को कूल लुक दे।
बोल्ड लुक चाहती है तो प्रियंका का स्टाइल कॉपी करें। उनकी तरह ब्लेजर में डिफरैंट स्टाइल कैरी करें।
सारा अली खान की तरह रेड ब्लेजर आप वेलेंटाइन पर भी ट्राई कर सकती है और खुद को हॉट के साथ कंफर्ट लुक भी दे सकती है।
परिणिती का यह मिडी स्टाइल ब्लेजर भी काफी स्टाइलिश लुक देगा।
किसी पार्टी में जा रही है तो उसके लिए बेस्ट है आलिया भट्ट का शिमरी ब्लेजर ट्राई कर सकती है।