25 APRTHURSDAY2024 8:51:41 AM
Nari

घर में बिना बात के झगड़ों का कारण बनते हैं ये 7 वास्तु दोष

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 26 Jan, 2019 04:24 PM
घर में बिना बात के झगड़ों का कारण बनते हैं ये 7 वास्तु दोष

न्यूक्लियर फैमिली में भी कभी पति-पत्नी तो कभी बच्चों के साथ माता-पिता की अनबन बनी रहती है। मगर जब बिना बात झगड़े होने लगे तो उसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप घर का वास्तु सही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं झगड़ों को दूर करने के लिए वास्तु टिप्स।

 

झगड़े दूर करने के लिए वास्तु टिप्स
मेंडेरियन डक का स्टेचू

पति-पत्नी के बीच झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन बेवजह होने वाले झगड़ों का कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आपको बेडरूम में मेंडेरियन डक का एक जोड़ा रखना चाहिए। इससे झगड़े खत्म होते हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

PunjabKesari, मेंडेरियन डक का स्टेचू, Nari, vastu Tips

सही दिशा में बनवाएं बेडरूम

झगड़ों को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों का बेडरूम सही दिशा में होना चाहिए। कपल्स का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए क्योंकि गलत दिशा में बना बेडरूम भी उनके बीच झगड़ों का कारण बनता है।

PunjabKesari

बेडरूम की दीवारों का रंग 

बेडरूम की दीवारों पर डार्क रंगों को करवाने से बचें और हल्के रंग जैसे हरा, हल्का नीला, गुलाबी, क्रीम आदि इस्तेमाल करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और तनाव दूर होगा। दूसरे इससे लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे।

PunjabKesari
 
लगाएं फेंगशुई मिस्टिक नॉट

परिवार में संतुलन और सौभाग्य  प्राप्ति के लिए फेंगशुई मिस्टिक नॉट घर में जरूर लगाएं। इसे घर की ऐसी जगह पर लगाए, जहां जहां से यह आसानी से सभी को नजर आए। इससे आपके परिवार में आपसी मेल-जोल भी बढ़ेगा। 

PunjabKesari

फिश एक्वेरियम और ड्रेगन 

फेंगशुई  गैजेट्स फिश और ड्रेगन प्यार और सफलता का प्रतीक माने जाते है। इसके अलावा इन्हें घर में रखने से परिवार के बीच संतुलन बैठा रहता है। बस इन्हें रखने के लिए दिशा सही चुनें। 

PunjabKesari

सही दिशा में बनवाएं बच्चों का बेडरूम

अगर बच्चों के साथ अपने प्यार बढ़ाए रखना चाहते है तो उनका बेडरूम सही दिशा में बनवाएं। ध्यान रखें कि उनका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम ने हो क्योंकि इससे बच्चे बड़ों का सम्मान करना भूल जाते हैं और अपनी मनमानी करने लगते हैं। 

PunjabKesari

तिजोरी की दिशा भी हो सही 

घर में तिजोरी या पैसा रखने की दिशा उत्तर या पूर्व में होनी चाहिए। इससे आपकी फिजूलखर्ची बचेगी और घर में पैसों को लेकर होने वाला मन-मुटाव भी कम होगा। 

 

Related News