स्मार्ट और बड़ी किचन का शौंक लगभग हर गृहणी को होता है। मगर कई बार जगह कम होने की वजह से वे अपना यह शौंक पूर नहीं कर पाती। मगर क्या आप जानती हैं कि किचन में मौजूद सामान को सही ढंग से मैनेज करके भी किचन को बड़ा दिखाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं किचन स्माल साइज किचन को बड़ा दिखाने के आसान से किचन टिप्स....
बर्तन करें हैंग
बर्तनों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें दीवर पर लगी हुक्स पर टांगे।किचन में बर्तनों को शेल्फ पर रखने से ज्यादा जगह घिरती है। अगर किचन में स्पेस चाहती हैं तो बिना मतलब बर्तनों को शेल्फ पर न पड़ा रहने दें।
साफ बर्तन
बर्तन साफ करने के बाद उन्हें अलग से एक बर्तन सुखाने वाले टोकरे में रखें। हो सके तो सिंक के ऊपर ही बर्तन सुखाने वाला स्टैंड हैंग कर लें। ऐसा करने से बर्तन धोना और उन्हें सुखाना दोनों काम आसान हो जाएंगे।
मामूली सामान
स्माल किचन में एक छोटा सा अलग से ड्रायर बनाएं। किचन का छोटा-मोटा सामान जैसे चाकू, चम्मच, पिजा-कटर और अन्य सामान उसी में रखें। एक तो सामान ढूंढने में आसानी रहेगी साथ ही किचन संभली हुई और खुली-खुली नजर आएगी।
स्लाइडिंग ट्रेज
किचन सेल्फ के नीचे स्लाइडिंग ट्रेज भी लगवा सकती हैं। इन ट्रेज में आप अपनी जरूरत की चीजें जैसे गिलास, कटोरियां या फिर मसालों की छोटी डिब्बियां रख सकती है। इससे ना केवल सामान एक ही जगह पर रखा रहेगा बल्कि आपको आसानी से मिल भी जाएगा।
किचन विंडोज
किचन को हवादार और खुली दिखाने के लिए कम से कम एक खिड़की जरूर बनवाएं। खिड़की की मदद से किचन खुली-खुली दिखती है। साथ ही हवा क्रॉस करने की वजह से किचन हाईजीन भी बनी रहती है।
डस्टबिन
डस्टबिन को हमेशा सिंक के नीचे रखें। सिंक के नीचे छोटा सा दरवाजा लगवाना मत भूलें। इससे एक तो किचन में जर्मस नहीं पैदा होंगे साथ ही डस्टबिन की वजह से किचन की लुक भी खराब नहीं होगी और किचन बड़ी भी दिखेगी।
दिवारों का कलर
किचन की दिवारों पर सफेद, लाइट पीला या पिंक कलर करवाएं। ये रंग किचन के साइज को एडवांस लुक देने में मदद करते हैं। डार्क टच देने के लिए आप गहरे रंग के कपबोर्ड किचन में लगवा सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP