19 APRFRIDAY2024 5:12:29 PM
Nari

गर्मियों में लगाएं ये पौधें, घर रहेगा तरोताजा

  • Updated: 14 Mar, 2018 05:49 PM
गर्मियों में लगाएं ये पौधें, घर रहेगा तरोताजा

गर्मी के कारण का तापमान बढ़ रहा होता है, तब हम लोग घर को ठंडा रखने के लिए कई तरीकों का सहारा लेते हैं। घर में कूलर, पंखा, एअर कंडीशनर के बिना रहना मुश्किल लगने लगता है। ऐसी जगह ढूंढते है, जहां हमे ठंडक महसूस हो सकें। वैसे तो घर को ठंडा रखने के लिए एअर कंडीशनर लगवाएं जाते है, लेकिन जरूरी नहीं हर व्यक्ति इसे लगवा सकें। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है तो आज हम आपको कुछ पौधे बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से गर्मी में भी घर कूल-कूल बना रहता है। इससे साधारण लोग भी अपने घर को ठंडा रख सकते है, बस आपको करना क्या है कि इन पौधों को अपने घर या आंगन में लगाना है। आइए जानते है उन पौधों के बारे में, जो एसी के बिना भी घर को रखेंगे ठंडा। इनसे घर के आसपास का वातावरण भी ठंडा रहेगा। 

 

 
1. एलोवेरा
एलोवेरा लाभदायक और रिफ्रेशिंग पौधा है। इसको घर में लगाने से न केवल वहां का तापमान कम होता है बल्कि यह हवा से नुकसानदायक विषैले पदार्थों को दूर करता है। 

PunjabKesari

2. फर्न
फर्न नमी को बनाए रखने में काफी मददगार है। कमरा में लगा यह पौधा हवा को साफ और तरोताजा करने के साथ-साथ यह गर्मी को भी कम करता है। इसके अलावा यह पौधा घर में लगा बेहद खूबसूरत भी लगता है। 

PunjabKesari

3. स्नेक प्लांट
यह अन्य पौधों की तरह स्नेक प्लांट भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है। साथ ही गर्मी के तापमान को कम रखता है। इसके अलावा यह पौधा विषारी पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड, ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, टोल्यूनि अन्य आदि को सोखकर हवा को शुद्ध बनाता है। 

PunjabKesari

4. ऐरेका पाम ट्री
यह पौधा प्राकृतिक रूप से नमी बनाकर रखता है, जिससे घर हमेशा ठंडा-ठंडा और आरामदायक लगता है। यह हवा से नुकसानदायक पदार्थों को भी दूर कर देता है। 

PunjabKesari

5. गोल्डन पोथोस
इस पौधे को सिल्वर लाइन या डेविल्स एवी भी कहा जाता है। इसकी सदाबहार पत्तियां कमरे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ घर का वातावरण भी ठंडा रखती है। इसको अधिक पानी की जरूर नहीं होती। 
PunjabKesari

6. फिचुस ट्री
इसे वीपिंग फिग भी कहा जाता है। यह हवा को साफ करता है और गर्मी को सोख लेता है। इसकी देखभाल काफी आसान है क्योंकि इसे पानी ज्यादा जरूरत नहीं होती। 

 

7. बेबी रबर प्लांट
कमरे को ठंडा और तरोताजा रखते के लिए बैस्ट है यह पौधा।  यह हवा से अशुद्धियों को दूर करता हैं। इसे नियमित तौर पर पानी देने की जरूरत नहीं होती बल्कि इसे अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट की आवश्यकता होती है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News