24 APRWEDNESDAY2024 1:43:05 AM
Nari

60 साल की वृद्ध महिला का हुआ रेप, रेपिस्ट की उम्र जानकर होगे हैरान

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 21 Sep, 2019 04:52 PM
60 साल की वृद्ध महिला का हुआ रेप, रेपिस्ट की उम्र जानकर होगे हैरान

नाबालिग बच्चे जो देखते या सुनते है वही सिखते है, शायद यहीं कारण है कि आजकल नाबालिग बच्चों के क्राइम काफी बढ़ रहे है। राजस्थान में भी हुई रेप की घटना ने न केवल पुलिस बल्कि लोगों को उस समय हैरान कर दिया जब उन्हें आरोपी की उम्र का पता चला। रेप की घटना के बाद नाबालिग आरोपी ने अपने क्राइम को छुपाने के लिए वृद्ध महिला को जान से मारने की भी कोशिश की। 

यह घटना 17 सितंबर को राजस्थान श्री गंगानगर जिले में हुई हैं। जहां पर रात के समय एक 60 साल की बुजुर्ग महिला का रेप किया गया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद हर कोई हैरान थे, जहां तक की पहले पुलिस को भी यकीन नही हुई था, क्योंकि आरोपी लड़के की उम्र सिर्फ 17 ही थी। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने खुद ही सारी सच्चाई बता दी। 

PunjabKesari,nari

पूरी जानकारी के अनुसार वह महिला रोज सुबह घर के पास के पार्क में सैर करने के लिए जाती थी। वहीं पर लड़का उसे रोज देखा करता था। वह लड़का भी उसके घर के पास ही रहता था। महिला उम्र के मुताबिक मानसिक तौर पर भी थोड़ी कमजोर थी। लड़का सारा दिन मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता रहता था वहीं से उसने महिला का रेप करने के प्लान बनाया। 17 सितंबर की रात को वह पार्क में जाकर बैठ गया। बुजुर्ग महिला की रात को 2 बजे के करीब नींद खुली उसे लगा कि सुबह के 4 बज गए है। वह सैर करने के लिए निकल गई। मानसिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसे पता नही चला की रात के 2 बजे है 4। 

रेप के बाद की जान से मारने की कोशिश

जब महिला पार्क में पहुंची तो लड़का वहीं पर बैठ हुआ था। लड़के ने मौके का फायदा उठा कर महिला का रेप किया। इतना नही वह कोई उसे पकड़ न पाए इसलिए उसने औरत की हत्या करने की कोशिश करते हुए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। लड़के को लगा कि महिला मर चुकी है इसलिए वह उसे छोड़ कर अपने घर भाग गया। जैसे ही सुबह लोग सैर के लिए पार्क पहुंचे उन्होंने महिला को वहां पर देख कर पुलिस व घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। इस समय महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News