19 APRFRIDAY2024 6:20:08 PM
Nari

फेस शेप के हिसाब से बनवाएं आइब्रो तभी उभरकर आएगी पर्सनैलिटी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jun, 2019 06:15 PM
फेस शेप के हिसाब से बनवाएं आइब्रो तभी उभरकर आएगी पर्सनैलिटी

आंखे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं। भौहें यानि आइब्रो हमारी आंखों को और अधिक खूबसूरत बनाने का काम करती हैं लेकिन अनजाने में हम कई बार इन्हें गलत शेप दे बैठते हैं, जिससे हमारी लुक्स की धज्जियां उड़ जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं कि आखिर किस तरह के चेहरे के लिए कौन सी शेप की भौहें सूटेबल रहेंगी...

गोल चेहरे के लिए आइब्रो का आकार

गोल आकार के चेहरे वाली महिलाओं को उच्च आर्च वाली आइब्रो बनवानी चाहिए। इससे चेहरा उभर कर सामने आता है। जितना हो सके उतना हाई आर्क बनाएं, यह आंख को ऊपर खींचने में मदद करती है जिससे आपका चेहरा चपटा नहीं लगता।

PunjabKesari

अंडाकार चेहरे के लिए भौहों का आकार

इस शेप को चेहरे की सबसे बेहतरीन शेप के रुप में जाना जाता है। ऐसे में इस शेप वाले चेहरे की भौहों को कुछ ज्यादा छेड़ने की जरुरत नहीं पड़ती। यदि आपका चेहरा भी इसी आकार में है तो साधारण रुप से अपनी भौहों के एकस्ट्रा हेयर निकलवा लीजिए, चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इतना ही काफी रहेगा।

PunjabKesari

चौकोर चेहरे के लिए भौंहें आकार

चौकोर चेहरे के लिए मोटी आईब्रो शेप चुनें। ज्यादातर इस शेप के चेहरे की चिक बोनस यानि की गाल के इर्द-गिर्द वाली हड्डियां उभरी हुईं होती होती हैं। ऐसे में अपने भौंहों को उच्च या तेज कोणों वाली आइब्रो से बचा कर रखें। सॉफ्ट एंगल्ड शेप आपके चेहरे को लंबा दिखाने के लिए बेहतर ऑपशन मानी जाती है।

PunjabKesari

चौड़े माथे के लिए आइब्रो की शेप

वैसे तो चौड़ा माथा तेज का प्रतीक माना जाता है लेकिन जब बात आइब्रो बनाने की आती है तो चौड़े माथे वाली महिलाओं को गोल अकार की भौहें बनवानी चाहिए। इससे उनका माथा नार्मल लुक देगा, न ज्यादा बड़ा और न ही ज्यादा छोटा।

PunjabKesari

लंबे चेहरे के लिए आइब्रो 

अपने चेहरे को हार्ट शेप देने के लिए आप चाहें तो राउंड शेप आइब्रो बनवा सकती हैं। लंबे चेहरे वालों को भौहों का आकार छोटा रखना चाहिए।

PunjabKesari

हार्ट शेप चेहरे के लिए भौहों का आकार

हल्की सी आर्क वाली भौेहें चेहरे को बहुत क्यूट लुक देती हैं। हार्ट शेप वाली औरतों का माथा अक्सर छोटा ही होता है, ऐसे में हल्की आर्क वाली आइब्र उनपर बहुत सूट करेंगी। 
PunjabKesari

Related News