18 APRTHURSDAY2024 2:50:26 PM
Nari

छोटी उम्र में ही मां बन गई ये 6 फेमस एक्ट्रेस, आखिरी वाली का नाम जान हो जाएंगे हैरान

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 16 Jul, 2019 04:52 PM
छोटी उम्र में ही मां बन गई ये 6 फेमस एक्ट्रेस, आखिरी वाली का नाम जान हो जाएंगे हैरान

टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेज हैं जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वही कुछ हीरोइनें ऐसी भी हैं जिनकी फिटनेस से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह शादीशुदा और एक मां भी। चलिए आज हम आपको इस पैकेज में उन्ही एक्ट्रेसेज के बारे में बताते हैं जो कम उम्र में ही मां बन गई। 

 

दीपिका सिंह

एक्ट्रेस दीपिका सिंह दीया और बाती हम सीरियल से पॉपुलर हुई थी। इस सीरियल में उनके करिदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसी सीरियल में ही उन्हें अपना लाइफपार्टनर मिल गया। सीरियल के डायरेक्टर रोहित राज से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है। 

PunjabKesari

रोशनी चोपड़ा

सीरियल कसम से पॉपुलर होने वाली रोशनी चोपड़ा ने 2006 में सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। रोशनी अब दो बच्चों की मां है। वह कई बार कपिल शर्मा के शो में नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari

काम्या पंजाबी

सीरियल शक्ति एक अस्तित्व की में सास का रोल प्ले कर रही काम्या पंजाबी ने 29 साल की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया। काम्या ने बंटी नेगी से शादी की थी लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए। काम्या अकेले ही बेटी की परवरिश कर रही हैं। 

PunjabKesari

निशा रावल

टीवी के पॉपुलर एक्टर करन मेहरा और निशा रावल एक बेटे के पेरेंट्स हैं। निशा ने करण से 2012 में शादी की थी। निशा भी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है।

PunjabKesari

सौम्या सेठ

स्टार प्लस का शो 'नव्या' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ एक बेटे की मां है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी की थी।

PunjabKesari

जेनिफर विंगेट

टीवी की माया यानि की जेनिफर विंगेट भी एक बच्चे की मां हैं। कम लोग ही जानते हैं कि जेनिफर ने एक बेटे को गोद लिया है। उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार के बेटे को गोद लिया है क्योंकि उसके रिश्तेदार की आर्थिक परिस्थिति बहुत कमजोर थी। 

PunjabKesari
खैर, इन दीवाज ने बच्चे को जन्म देने के बाद खुद को दोबारा फिट कर लिया है और कई तो अब टीवी इंडस्ट्री मेें वापिस आ चुकी हैं। 


 

Related News