18 APRTHURSDAY2024 6:21:51 AM
relationship

ब्वॉयफ्रेंड की इन बातों को याद कर शर्म से लाल हो जाती हैं लड़कियां!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 12 Aug, 2018 04:49 PM
ब्वॉयफ्रेंड की इन बातों को याद कर शर्म से लाल हो जाती हैं लड़कियां!

प्यार एक एेसा अहसास है जिसको हर कोई महसूस करना चाहता है। इस प्यारे से अहसास के बिना जिंदगी अधूरी लगती हैं। एेसा लगता है मानों जीवन में कोई रंग ही नहीं है। जब भी किसी इंसान को अपने लिए परफैक्ट पार्टनर मिलता है। वह उसके लिए वह सब कुछ करना चाहता जिससे उसके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माई आए। मगर कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में ब्वॉयफ्रेंड अनजाने में कुछ एेसी हरकतें कर देते हैं जिनको अकेले बैठे कर सोचने से ही चेहरा शर्म से लाल होने लगता है। आइए जानते हैं पार्टनर की ऐसी कौन सी बातें होती हैं जो हर लड़की को शर्म से लाल कर देती हैं। 

 

1. हग

PunjabKesari
लड़कियां अक्सर अपनी पार्टनर से मिली पहली हग या किस को कभी नहीं भूल पाती। यह एक एेसा पल होती है जिसे लड़कियां जिंदगीभर याद रखती हैं। जब वह उस समय को याद करती है तो उनका चेहरे पर एक अलग ही खुशी और लाली होती है। 

 

2. प्रपोज
लड़कियां उस पल को भी कभी भूला नहीं पाती जब उसका पार्टनर उसे अपनी जिंदगी में आने के लिए प्रपोज करता है। शादी के बाद जब भी कोई लड़की अकेले में इस बारे में सोचती हैं तो वह शर्म से लाल हो जाती है। पहली बार  'आई लव यू' कहना ऐसा लगता है मानो कल की ही बात हो। 

 

 

3. हाथ पकड़ना

PunjabKesari
सड़क पर चलते या अचनाक जब ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ को पकड़ लेता है तो उस समय एेसा लगता है कि आप भी किसी के बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने पार्टनर को पहली बार स्पर्श करने का वह अहसास आज भी आपके चेहरे को शर्म से लाल और दिल को फिर से बच्चा बना देगा। 

 

 

 

4. जब कोई ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछे 
जब भी लड़की से उसके पार्टनर के बारे में पूछा जाता है तो वह शर्म से लाल हो जाती है। वह कभी भी शर्माएं बिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में नहीं बता पाती। क्योंकि उसको समझ ही नहीं आता की उसको क्या बोलना चाहिए। 

 

 

5. शादी के लिए प्रपोज करना
हर लड़की का यह सपना होता है कि उसके सपनों का राजकुमार उसको शादी के लिए प्रपोज करें। जब वह समय आता है तो शर्म के मारे लाल हो जाती है। पार्टनर द्वारा शादी के लिए प्रपोज किए जाने वाले पल को लड़कियां कभी भूल नहीं पाती। इन पल की यादें उनके दिमाग में हमेशा ताजी रहती है माने जैसे कल की ही बात हो। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News