25 APRTHURSDAY2024 9:53:18 AM
Nari

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है भारत के ये 5 हिल स्टेशन

  • Updated: 13 Dec, 2017 12:43 PM
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है भारत के ये 5 हिल स्टेशन

हर साल के आखिरी महिने में लोग क्रिसमस वीकेंड का प्लान बनाने में जुट जाते है। अधिकतर लोग वीकेंड पर ऐसी जगहों की तलाश में रहते है जहां वो क्रिसमस संग न्यू ईयर पार्टी का  मजा भी ले सके। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहें है। भारत की इन खूबसूरत जगहों पर आप क्रिसमस और न्यू ईयर को सुकून से एन्जॉय कर सकते हैं। भारत की इन जगहों पर आप यूरोपियन चर्चों की तरह की मजा ले सकते है। तो आइए जानते है भारत की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप क्रिसमस और न्यू ईयर दोनों का मजा ले सकते है।
 

1. नैनीताल, सेंट जॉन चर्च
जंगल सेंट जॉन के रूप में जानी जाने वाली नैनीताल की यह चर्च क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बेस्ट हैं। इसके साथ ही आप यहां के खूबसूरत नजारों का मजा भी ले सकते है।

PunjabKesari

2. कोच्चि, सेंट फ्रांसिस चर्च
कोच्चि में स्थित ये चर्च भारत में भी क्रिश्चन समुदाय की हिस्ट्री को बयां करता है। क्रिसमस के दिनों में यह चर्च किसी विदेशी स्पॉट से कम नहीं लगता। क्रिसमस के दिनों में आप यहां खूबसूरत सजावट देख सकते है।

PunjabKesari

3. मैसूर, सेंट फिलोमिना
इस चर्च तो एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक का सेलिब्रेशन बेहद खास तरीके से किया जाता है। सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जानी जाने वाली इस चर्च में आप वास्तुशिल्पीय शैली देख सकते है।

PunjabKesari

4. शिमला, क्राइस्ट चर्च
उत्तरी भारत की दूसरी सबसे पुरानी इस चर्च की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। शिमला में बनी इस क्राइस्ट चर्च को ‌हिल्स क्वीन का ताज भी कहा जाता है। शिमला में आप क्रिसमस के साथ न्यू ईयर भा आराम से सेलिब्रेट कर सकते है।

PunjabKesari

5. केरल, मलायातूर चर्च
केरल के इस सबसे खूबसूरत और शांत चर्च क्रिश्चन धर्म को समर्पित है। पहाड़ों के उपर बने इस चर्च में क्रिसमस से लेकर न्या ईयर तक सेलिब्रेशन चलता ही रहता है। पहाड़ों पर बने इस चर्च में जाकर प्रार्थना करने का मजा ही कुछ और हैं।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News