18 APRTHURSDAY2024 7:40:58 PM
Nari

Winter Diet: डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करते हैं ये 5 फल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Dec, 2019 11:14 AM
Winter Diet: डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करते हैं ये 5 फल

ठंड आते ही खांसी-जुकाम जैसी समस्या होने लगती हैं। इसका कारण सर्द हवा के अलावा हमारा गलत खान-पान हैं। यह छोटी-मोटी समस्याएं किसी बड़ी प्रॉब्लम्स को बुलावा ना दें, इसके लिए समय रहते डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे विंटर फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपको मौसमी बीमारियों से बचाएंगे। यही नहीं इस फलों का सेवन डायबिटीज, अस्थमा, ब्लैड प्रैशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखेगा।

Image result for orange,nari

संतरा

संतरा में विटामिन- सी, बी6, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी, फाइबर आदि तत्व पाएं जाते हैं। ब्लड प्रेशर और कैंसर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता हैं। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत मिलती हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें।

Image result for guava,nari

अमरूद

शुगर की मात्रा कम होने के कारण डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में और कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर पाया जाता है। इसे खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता हैं जिससे वजन कंट्रोल में रहता हैं। यह पेट संबंधी कब्ज, दस्त आदि समस्याओं में फायदेमंद साबित होता हैं। इससे नसें शांत हो मांसपेशियों को आराम दिलाती है।

Image result for banana,nari

केला

पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर आदि तत्वों से भरपूर केला पेट से जुड़ी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ भूख और वजन को कंट्रोल में रखता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता हैं।

Image result for apple,nari

सेब

जैसे कहा जाता हैं कि रोज एक सेब का सेवन करने से शरीर बीमारियों से दूर रहता हैं। यह काफी हद तक सच भी हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड तत्व मौजूद हैं जो टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड- प्रेशर और दिल संबंधी समस्याओं में लाभदायक होता हैं। 

Image result for pomegranate,nari

अनार

अनार में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री आदि पौष्टिक तत्व भारी मात्रा में पाएं जाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने के साथ त्वचा और बालों संबंधी कई प्रॉब्लम से भी राहत मिलती हैं। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती हैं। अर्थराइटिस, अल्जाइमर, अस्थमा जैसे रोगों में फायदेमंद होने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News