18 APRTHURSDAY2024 9:41:58 PM
Nari

Kitchen Tip: लहसुन छीलने के 5 आसान तरीके

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 08 Aug, 2019 12:54 PM
Kitchen Tip: लहसुन छीलने के 5 आसान तरीके

सब्जी का जायका बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद लहसुन को छीलना लगभग सभी को मुश्किल काम लगता है। सबसे पहले तो इसको छीलने में बहुत समय लगता है दूसरा छीलने के बाद हाथों से काफी देर तक स्मैल नहीं जाती। ऐसे में आज हम आपके लिए लहसुन छीलने के 5 तरीके लाएं हैं जिनकी मदद से आपको लहसुन छीलना मुश्किल नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं लहसुन छीलने का तरीका...

लहसुन का चुनाव

छीलने से पहले साफ सुथरा लहसुन खरीदना बहुत जरुरी है। कोशिश करें लहसुन बड़े आकार का हो। आजकल वैसे तो मार्किट में बहुत तरह के अदरक-लहसुन पेस्ट आपको मिल जाएंगे। मगर हाथ से कूटकर सब्जी में डाले हुए लहसुन का अपना अलग स्वाद होता है। बाजार में अलग किया हुआ लहसुन भी मिल जाता है। जिसे छीलना और भी आसान हो जाता है।

PunjabKesari,nari

लहसुन छीलने का तरीका

पहला तरीका

एक कटोरे में हल्का गुनगुना पानी लें। पानी उतना ही गर्म करें जितनी आपकी अंगुलियां सहन कर सकें। हल्के गर्म पानी में 10 मिनट के लिए लहसुन भिगो कर रख दें। फिर लहसुन को हाथ से रगड़ें, जिससे आसानी से छिलका निकल जाएगा।

दूसरा तरीका

बेलन रोटी बेलने के अलावा लहसुन छीलने में भी काम आता है। बेलन जिस तरह आटे की लोई पर चलाया जाता है, उसी तरह उसे लहसुन पर चलाएं। ऐसे में छिलके खुद-ब-खुद खुल जाएंगे जिन्हें बाद में आप हटा सकते हैं।

तीसरा तरीका

अगर लहसुन अधिक मात्रा में है तो उसे हल्की गर्म कड़ाही में 2 से 3 मिनट के लिए भुन लें। फिर ठंडा होने के बाद लहसुन छीलें। इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा।

PunjabKesari,nari

चौथा तरीका

लहसुन को कम से कम 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। उसके बाद लहसुन छीलेंगे तो आपको आसानी रहेगी। छीलते वक्त लहसुन का पानी फेंके नहीं। पानी की मदद से साथ-साथ हाथों पर लगने वाले छिलके उतारती जाएं।

पांचवा तरीका

30 सेकंड के लिए लहसुन को माइक्रोवेव में रखें।  मिनटों में लहसुन को छिलके से अलग करने का यह सबसे आसान तरीका है। यदि आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप इसके छिलके को हटाने के लिए कड़ाही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News