कल यानि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। भारत भर में इस दिवस को बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए अक्सर कई लोग कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी कही पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहा पर आपका उत्साह बढ़ जाएगा और इस रिपब्लिक डे को खूब एंजॉय कर पाएंगे।
वाघा बॉर्डर- पंजाब
वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है। यह बॉर्डर अमृतसर से 32 कि.मी और लाहौर से 22 कि.मी की दूरी पर है। यह भारत से पाकिस्तान जाने का एकमात्र सड़क मार्ग है। आप रोजाना यहां पर झंडा उतारने का रंगारंग कार्यक्रम देख सकते हैं।, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन यहां का नजारा बहुत अलग होता है। दूर-दूर से पर्यटक यहां पर हिस्सा लेने आते हैं। लोग राष्ट्रगान गाकर, जय भारत माता के नारे लगाकर सैनिकों का मनोबल ऊंचा करते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के मौके को खास बनाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी।
साबरमती आश्रम- गुजरात
यह आश्रम साबरमती नदी के तट पर स्थित है। यहां से महात्मा गांधी जी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। इस जगह को नमक आंदोलन के लिए भी जाना जाता है। गांधी जी ने यहां पर 12 साल रहकर लोगों को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रशिक्षित किया। अब इस स्थान को पर्यदन स्थान बना दिया गया है। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इस आश्रम में गांधी जी से जुड़ी सारी चीजें संभाल कर रखीं हैं, जिसे आप देख सकते हैं। इसके अलावा यहां एक लाइब्रेरी भी है जिसमें 35000 किताबें, 34111 पत्र, 1371 पांडुलिपियां, 210 हिंदी, गुजराती और इंग्लिश में फिल्म, 106 वीडियो कैसेट्स, 612 ऑडियो कैसेट्स और गांधी जी की एक डायरी है। अगर अपने इस दिन को यादगार बनाना तो साबरमती आश्रम जरूर जाएं।
लाल किला-दिल्ली
लाल किला यानि रेड फोर्ट पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह पर्यटकों के धूमने के लिए बेहद खूबसूरत स्थान है। यह किला 250 एकड़ में फैला हुआ है जिसे बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। यहां पर आपको भारतीय, फारसी और यूरोपीय वास्तुकला देखने को मिलेगी। इस मौके पर आप यहां खूब एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप पास में स्थित चट्टा चौक मार्केट और चांदनी चौक में शाॅपिंग भी कर सकती हैं।
नेताजी भवन- पश्चिम बंगाल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आवास नेताजी भवन बेहद खूबसूरत स्थानों में से एक है। 26 जनवरी के दिन यहा पर बहुत रोनक लगती है। इस भवन में नेताजी से जुड़ी कई सारी चीजे देखने को मिलेंगी। इसके अलावा नेताजी की कार, उनका कमरा जिसमे कोट, पुरानी तस्वीरें, घड़ी, कपड़े और आयुर्वेदिक दवाएं सब बेसे ही रखीं हैं। इन्होने भी देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया था। आप यहां पर जरूर जाएं।
इंडिया गेट- नई दिल्ली
बेहद खूबसूरत इंडिया गेट नई दिल्ली में स्थित है। गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के दिन यहां पर खास परेड होती है। देश के कई कोनों से लोग इस परेड को देखने आते हैं। यहां पर आप देशभक्ति वाले गीत और अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकिया देख सकते हैं। यहां पर आने के बाद आपका उत्साह बढ़ता नजर आएगा। इंडिया गेट आपके गणतंत्र दिवस को काफी यदगार बना देगा।