25 APRTHURSDAY2024 10:39:56 AM
Nari

Bride-to-be : शादी में चाहिए पूरा Glow तो लेना ना भूलें ये 5 ब्यूटी ट्रीटमेंट्स

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 09 Jul, 2018 04:27 PM
Bride-to-be : शादी में चाहिए पूरा Glow  तो लेना ना भूलें ये 5 ब्यूटी ट्रीटमेंट्स

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। वह अपने इस स्पैशल दिन पर  खूबसूरत दिखना चाहती है। लड़कियां अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। मगर कुछ लड़कियों को पता नहीं होता की कौन से ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने चाहिए। पूरी जानकारी ना होने के कारण वह अपनी शादी वाले दिन इतनी खूबसूरत नहीं दिख पाती, जितनी वह दिखना चाहती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आपको इन ट्रीटमेंट को जरूर करवा लें। इनको करावने से ही पूरा निखार मिलेगा। 

 

1. फिलर्स लें
हर लड़की चाहती है कि शादी के दिन उसके चेहरे पर एक अलग सा निखार हो। ना कोई झुर्रियां हो या ना ही दाग। हायलॉरनिक ऐसिड की डोज आपको खूबसूरत स्किन देती है। इसके साथ आप गालों या लिप्स को मोटा करने के लिए अपने कॉस्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर कोई भी फिलर्स करवा सकते हैं। 

 

2. बैक पॉलिश
शादी के दिन लड़कियां बैकलेस चोली पहनना पसंद करती है। इसलिए चेहरे के अलावा पीठ का खूबसूरत और चमकदार लगना बहुत जरूरी है। ऐसे में बैक पॉलिश करवाने के आप लेजर ट्रीटमेंट करवा सकती हैं।
 

3. पिगमेंटेशन मैनेजमेंट
धूप में रहने के कारण चेहरे पर सन स्पॉट्स यानी की पिंगमेंटेश हो जाता है। पिगमेंटेशन मैनेजमेंट करने के लिए आप स्विच लेजर ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। इस ट्रीटमेंट को शादी से तीन महीने पहले ही शुरू करवा लें। तभी पूरा निखार आएगा।

 

4. स्कैल्प ट्रीटमेंट लें
चेहरे के साथ-साथ बालों की स्किन यानी स्कैल्प की केयर करना भी बहुत जरूर होता है। बालों को शाइनी बनाने के लिए हाइड्रेटिंग स्पा और लेजर हेयर कॉम्बिंग ट्रीटेमंट ले सकती हैं। 

 

5. हेयर रिमूव करें
ज्यादातर लड़कियां हेयर रिमूव करने के लिए बैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। मगर कुछ दिनों के बाद बाल फिर से आ जाते हैं। एेसे में आप लेजर हेयर रिमूव ट्रीटमेंट भी करवा सकती हैं। इस ट्रीटमेंट को करवाने से बाल गायब होने के साथ ही स्किन में एक चमक आ जाएगी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News