दुनिया में घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत बीच हैं जहां पर आप अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी वेकेशन में बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अंडमान निकोबार आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर बहुत सारे बीच हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
जाने का सबसे अच्छा मौसम
अंडमान जाने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। गर्मियों के उमस भरे मौस में यहां पर जाना ठीक नही रहेगा। यात्रा कष्टमयी हो सकती है।
राधानगर बीच
हैवलॉक का राधानगर बीच अंडमान निकोबार के बेस्ट बीचेस में से एक है। यह एक मैगजीन द्वारा दुनिया के 7 वें बेस्ट बीच के रैंक में शामिल हो चुका है। यहां की रेत स्पार्क जैसी है जो सनसेट में चमकती है। इसके अलावा यहां पर स्नोर्कलिंग, फिसिंग गेम, स्वीमिंग और स्कूबा डाइविंग आदि काफी फेमस है। इसका आप खूब आनंद ले सकते हैं।
एलीफेंट बीच
एलीफेंट बीच भी अंडमान और निकोबार समुद्र तट पर स्थित है। यह भी इन खूबसूरत बीच में से एक है। हैवलॉक द्वीप से इस बीच में जानें के लिए आप नाव से या फिर जंगल के रास्ते से जा सकते हैं। आपको 30 मिनट की दूरी तय करनी पड़ेगी। यहां के समुद्र तट का पानी नेवी है। यहां पर आपको अलग तरह के समुद्री जीव और स्नॉर्कलिंग देखने को मिलेंगे।
विजयनगर बीच
हैवलॉक का विजयनगर बीच भी काफी शानदार है। यहां पर आप पानी को हवा में उछलने का अच्छा नजारा देख सकते हैं। यह तैराकी, नौकायन, फोटोग्राफी और वाटर सर्फिंग के लिए यह बीच बहुत परफेक्ट माना जाता है। इस बीच में समुद्र के नीले पानी के किनारे, पेड़ों की छाव का नजारा आप देख सकते हैं। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है जो लोगों को अपनी तरफ खिंचता है।
काला पत्थर बीच
काला पत्थर बीच का नाम सुनने में थोड़ा अटपटा है लेकिन इसका नजारा बेहद ही खूबसूरत है हैवलॉक आईलैंड में आने वाले पयर्टक यहां पर खूब मस्ती करते हैं। आप बीच के किनारे हल्की धूप में चांदी से चमकते रेत पर बैठने का नजारा ले सकते हैं।
वंडूर बीच
वंडूर बीच अंडमान निकोबार का काफी पॉपुलर बीच है। यह बीच महात्मा गांधी नेशनल मरीन पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थित है। इसमें बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। फोटोग्राफी के लिए यह जगह बहुत खूबसूरत है। आप इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।