विटामिन-डी हमारे शरीर को कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है लेकिन जब शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि लगातार इसके लक्षणों पर नज़र बनाए रखें ताकि इसकी कमी को जल्द पहचाना जा सके। आइए आज जानते हैं विटामिन-डी की कमी होने पर आपका शरीर आपको क्या-क्या लक्षण देता हैं और इसकी कमी हो जाने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
थकान
कई बार लोग थकान को आम थकावट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं मगर जरुरी नहीं कि हर बार थकावट ज्यादा काम करने की वजह से ही महसूस होती हो। जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करना विटामिन-D की कमी की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी जल्द थकावट महसूस करने लगते हैं तो समझ लीजिए आप में विटामिन-D की कमी हो चुकी है। विटामिन-डी की कमी से बॉडी का ब्लड प्रेशर लेवल भी लो रहता है।
बालों का झड़ना
विडामिन डी की कमी से बहुत लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आपके बाल भी जरुरत से ज्यादा टूटते हैं तो हो सकता है आप विटामिन-D की कमी के शिकार हैं।
कमजोर हड्डियां
विडामिन-डी की कमी हड्डियों को भी प्रभावित करती है। शरीर में इसकी कमी होने पर व्यक्ति को हड्डियों में हल्का-हल्का दर्द रहता है। 40 के बाद महिलाओं में यह समस्या आम देखने को मिलती है।
घाव देर से भरना
अगर आपके शरीर के घाव भरने में ज्यादा समय लग रहा है तो समझ लें कि आप विडामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विडामिन डी की कमी नई त्वचा को बनाने में बाधा डालने का काम करती है।
हाथ-पैरों पर झुर्रियां
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखाई दिखने लगता है। महिलाओं के चेहरे और हाथों पर झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं।
विटामिन डी की कमी इन चीजों से पूरी की जा सकती है...
-सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक की धूप शरीर में विटामिन-D की कमी पूरी करता है।
-फिश खाने से विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है।
-अगर आपको फिश नहीं पसंद तो आप अंडा खाएं।
-डेयरी प्रोडक्ट्स से विटामिन डी की कमी पूरी होती है। रोजाना 2 गिलास दूध जरुर पिएं।
-कॉड लिवर कैप्सूल भी विटामिन-D की कमी को पूरा करने का काम करते हैं।
-विटामिन डी की कमी होने पर गाजर खाना भी फायदेमंद होता है।
-मशरुम और मखाने खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP