19 APRFRIDAY2024 11:35:13 PM
Nari

साल 2020 में जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी इस राशि की लड़कियां!

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 30 Dec, 2019 02:06 PM
साल 2020 में जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी इस राशि की लड़कियां!

2019 का यह साल अब बस खत्म होने को है। हर कोई आने वाले नए साल को लेकर काफी उत्साहित है। कुछ लड़कियां तो अपने भविष्य को लेकर काफी सजग है। मुख्य रूप से जो कुंवारी है उनके मन में अपनी शादी को लेकर कई सवाल है। ऐसे में आज हम आपको राशि के हिसाब से नए साल में आपके जीवन और लव लाइफ में आने वाले बदलावों के बारे में बताते है। आने वाले नए साल साल किन का रिश्ता मजबूत होगा और कौन शादी के बंधन में बंधेगी। तो चलिए बात करते है इन राशियों के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियों के लिए आने वाला नया प्रेम संबंधों के मामले में मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ काफी खुशी भरी बीतेगी। अगर आप किसी को पसंद करते है तो प्यार का इजहार करने में देरी न लगाए। 

Related image,nari

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियों को नए साल में अपने गुस्से और अंहकार भरे स्वभाव में बदलाव लाना चाहिए। पार्टनर के साथ लड़ाई- झगड़ा या शक करने की जगह अच्छा और प्यार से बिहेव करना चाहिए ताकि रिश्ता मजबूत हो सके। 

मिथुन राशि

अगर आपका पार्टनर आपसे गुस्सा है तो उनकी नाराजगी दूर होगी। साथ ही  2020 का पूरा साल पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस में बीतेगा। जो लोग कुंवारे हैं वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियों का 2020 प्यार के मामले में काफी अच्छा रहेगा। इनका अपने पार्टनर से रिश्ता और भी गहरा और मजबूत होगा। जो लड़कियां शादी के योग है उन्हें मनचाहा पार्टनर मिलने के पूरे आसार है। 

Related image,nari

सिंह राशि

आने वाले नए साल में प्यार और काम को बैलेंस रखने की पूरी कोशिश करें। ऐसा कोई काम न करें जिससे पार्टनर को शिकायत करने का मौका मिले। 

कन्या राशि

इस साल इस राशि की लड़कियों की लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा। पार्टनर के साथ बाहर घूमने के कई मौके मिलेंगे जिससे आपका रिश्ता और भी  मजबूत होगा। जो लोग रिलेशन में है वे अपने प्यार का इजहार करके शादी का प्लान कर सकते है। 

तुला राशि

तुला राशि की लड़कियों को अपनी लव लाइफ मजबूत करने के लिए अपने जिद्दी स्वभाव को बदलना होगा। ऐसा न करना रिश्ते में खटास डालने का काम करेगा। मई से सितंबर के बीच पार्टनर के साथ रोमांस में बीतेगा। कुछ लड़कियां शादी के बंधन में भी बंध सकती है।

वृश्चिक राशि

आने वाला नया साल प्यार के साथ टकरार भी लेकर आएगा। ऐसे में पार्टनर पर शक करने की जगह उसे पूरा टाइम दें और प्यार से रिश्ता कायम करने की कोशिश करें।

Related image,nari

धनु राशि

2020 का साल आपकी  लव लाइफ को मजबूत बनाएगा। छोटी-मोटी तकरार के बावजूद भी रिश्ते में कोई खटास नहीं आएगी। अगर आपका रिलेशन अभी नया है तो ऐसे में जल्दबाजी करने से बचें। 

मकर राशि

इन राशियों की लड़कियों की मेरिड और लव लाइफ काफी स्मूद चलेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा बना रहेगा पर फिर भी कुछ बोलने से पहले सोचे शायद आपकी कही कोई बात पार्टनर को बुरी लग सकती है। जो रिलेशन में है वे 2020 में शादी कर सकते है। 

Image result for married couple,लोीग

कुंभ राशि 

वैसे तो इल राशि की लड़कियों के लिए आने वाला नया साल प्रेम के मामले में कुछ मिक्स सा होगा। लव लाइफ में कई रूकावटे आने पर भी रिश्ता मजबूत कना रहेगा। हालांकि आपकी कोई गलत आदत आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है ऐसे में अच्छा रहेगा कि आप इस  आदत को जल्दी से बदल लें। 

मीन राशि

इस राशि ती लड़कियों के लिए आने वाला नया साल प्यार में सुधार लेकर आएगा। अगर पार्टनर गुस्सा है तो उसकी नाराजगी साल के पहले महीने की खत्म हो जाएगी। लव और मेरिड लाइफ को मजबूत करने के लिए बिना मतलब का लड़ाई- झगड़ा करने से बचें। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News