बिग बॉस 13 के घर में एंट्री करने के बाद से ही कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जहां बाकी कंटेस्टेंट एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे है, वहीं शो में पारस छाबड़ा अपने फ्लर्टी नेचर की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में माहिरा और शहनाज संग पारस की दोस्ती, बॉन्डिंग और नोक-झोंक को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में खुद को सिंगल बताने वाले पारस छाबड़ा रियल लाइफ में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी संग रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं, पारस की गर्लफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी है जिसका खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस के घर में किया।
पारस एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के विनर रह चुके हैं जिसमें पारस की कई लड़कियों के साथ ट्यूनिंग दिखाई दी थी। और तो और पारस छाबड़ा की 150 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं।कलर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पारस शेफाली बग्गा संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हैं।
पारस शेफाली को बताते हैं कि स्प्लिट्सविला जीतने के बाद उनकी 150 गर्लफ्रेंड थीं। उनमें से कुछ लड़कियां उनको बहुत प्यार करती थीं उन्हें गिफ्ट्स देती थीं और अगर आज भी वो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देते हैं तो कोई भी लड़की उनके पास आ जाएगी।
इसके अलावा पारस ने शिफाली को अपनी फर्स्ट गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहते है कि मेरी जो पहली गर्लफ्रेंड थी उसकी शादी हो गई है और उसका बच्चा भी है, लेकिन आज भी वो मुझे हद से ज्यादा प्यार करती है, मेरे बिग बॉस में आने पर भी वो बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। वो मुझे बहुत बेहतर तरीके से जानती है। जब भी वो अपनी फर्स्ट गर्लफ्रेंड से मिलते हैं तो उन दोनों को आज भी पहले जैसी फीलिंग्स का ही एहसास होता है। पारस ने यह भी बताया कि वो आज भी जब परेशान होते हैं तो उनकी फर्स्ट गर्लफ्रेंड को नेचुरली पता चल जाता है। ये तो थी पारस की रियल लाइफ लव स्टोरीज।
बता दें कि बिग बॉस शो में पहले ही दिन से पारस ने अपने फ्लर्टी नेचर की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं और शो के दौरान माहिरा शर्मा और शहनाज गिल को उनके लिए लड़ते हुए भी देखा जा चुका है। यहीं वजह है कि वो बिग बॉस 13 के चर्चित कंटेस्टेंट बन चुके है। आपको पारस छाबड़ा के बारे में क्या रहना है, हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।