20 APRSATURDAY2024 10:24:02 AM
Nari

Health Tips: क्या ये सब गलतियां तो नहीं आपकी बिगड़ती सेहत का कारण ?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 24 Jul, 2019 02:35 PM
Health Tips: क्या ये सब गलतियां तो नहीं आपकी बिगड़ती सेहत का कारण ?

कुदरत ने हमे अनगिनत खाने-पीने की चीजें दी हैं, जिनका सेवन हमारी भूख मिटाने के साथ-साथ हमें कई तरह के पोष्टिक तत्व भी देता है, लेकिन क्या हम कुदरत की ब्ख्शी हुई इन चीजों को सही ढंग और सही वक्त पर खा रहे हैं? सहीं वक्त और सही तरीके से खाना न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देता है। तो चलिए आज हम आपको कुदरत द्वारा निर्मित कुछ नियमों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप जीवन में सदा हैल्दी एंड वैल्दी रह सकते हैं....

दूध, दही और लस्सी

क्या आप जानते हैं कि दूध, दही, लस्सी और जूस पीने का भी एक सही समय होता है ? जी हां, फलों के रस का सेवन हमेशा सुबह के वक्त करना चाहिए। प्रात: काल चाय या कॉफी की जगह फ्रूट जूस का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। वहीं लस्सी पीने का सही वक्त दोपहर और दूध का सेवन हमेशा रात के खाने के 1 घंटा बाद करना चाहिए। साथ ही ध्यान में रखें कि डिनर के बाद कम से कम 15 मिनट की हल्की-फुलकी सैर जरुर करें, इससे खाया हुआ भोजन अच्छे से पच जाता है। 

PunjabKesari,nari

फल खाने के बाद पानी

एक और बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी तरह का फल या मीठा खाने के बाद पानी नहीं पिएं। ऐसा करने से पेट की आंतों में विष पैदा हो सकता है। जो आगे चलकर फूड प्वाइंजनिंग का कारण बनता है।

चौंकड़ी मारकर करें भोजन

यदि आप पेट की गैस और कब्ज जैसी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो धरती पर पालती मारकर भोजन करना शुरु कर दीजिए। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं।

रात का खाना

यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट रहना चाहते हैं तो सदैव रात के वक्त सादा और हल्का खाना खाएं। कोशिश करे 7 बजे से पहले अपना रात का भोजन खत्म कर लें। दोपहर के खाने के बाद आधे घंटे की नींद जरुर लें। ऐसा करने से सुबह की थकान और शाम के काम के लिए शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी।

PunjabKesari, nari

आंखों के लिए फायदेमंद धनिया

लंबे समय तक आंखों की रोशनी सही बनाए रखने के लिए आंखों में धनिया की पत्तियों को रस डालिए। धनिए की पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मसलकर इसका रस तैयार कर लीजिए। अब इन्हें दिन में दो बार अपनी आंखों में डालें। इससे आपकी आंखो पर कभी चश्मा नहीं लगेगा, अगर लगा भी है तो जल्द उतर जाएगा। 

सिप करके पिएं पानी

एसिडिटी और मोटापे से बचने के लिए पानी हमेशा सिप-सिप करके पिएं। खड़े होकर या फिर गटकर एक साथ पानी पीने से आपके घुटने दर्द कर सकते हैं। साथ ही पिया हुआ पानी फायदा करने की बजाए नुकसान करेगा।

हाई बीपी पेशेंट

हाई बीपी के पेशेंट चाय पीने से परहेज करें। दिन में एक कप से ज्यादा चाय इन मरीजों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है।

गुड़ के फायदे

कई लोग खाने के बाद आम और अन्य फल खाना पसंद करते हैं। फल खाने का सही समय दोपहर के खाने से 1 घंटा पहले को होता है। खाने के पश्चात हमेशा सौंफ और अजवाइन से बना गुड़ खाएं।स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह गुड़ खाने को पचाने में भी मदद करता है। इससे भी गैस, अपच और कब्ज जैसी परेशानियां नहीं रहती।

PunjabKesari, nari, Jaggery

सही बर्तन चुनें

भोजन सदैव स्टील या फिर तांबे के बर्तनों में करना चाहिए। जो लोग एल्युमीनियम के बर्तनों का उपयोग करते हैं उन्हें कई तरह के रोग आकर जकड़ लेते हैं। आजकल सबसे अधिक कैंसर की बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है। माइक्रोवेव में प्लास्टिक का खाना गर्म करके खाने से पेट व लंग कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

बेस्ट कुकिंग ऑयल

खाना पकाते वक्त अलसी, नारियल, तिल और सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें। ये सब तेल आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

अच्छी नींद है सबसे जरुरी

आखिर में सबसे जरुरी बात, आजकल अक्सर काम करते वक्त या फिर मोबाइल यूज करने की वजह से लोग देर रात तक जागते रहते हैं। जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। एक तंदरुस्त शरीर के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरुरी होती है इसलिए रात के वक्त जितना हो सके मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी नींद पूरी अच्छी तरह से लें। जिससे अनेकों तरह की बीमारियां खुद-ब-खुद आपके शरीर से दूर हो जाएंगी। 

PunjabKesari, nari, Silent Sleep

Related News