धन भला कौन नहीं चाहता। इसे पाने के लिए लोग सुबह-शाम भागदौड़ करते हैं। कई बार तो मेहनत करने के बावजूद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपके लिए वास्तु से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आएं हैं जिससे आपके घर के सभी सदस्य एक जैसा कमा सकेंगे और आपके घर में धन की बहारें लग जाएंगी। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में कुछ खास बातें...
तुलसी का पौधा है अनिवार्य
घर में धन की बहार लाने के लिए तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। रोजाना तुलसी को पानी देने से घर की पैसों से जुड़ी समस्याएं हल होती हैं। ध्यान रखें तुलसी का पौधा सूखना नहीं चाहिए।
मछली कुंड से भागी चली आती है लक्ष्मी
घर की उत्तरी दिशा में मछली कुंड अवशय बनवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और संपत्ति दोनों भागी चली आती है।
सुबह उठकर करें पानी का छिड़काव
घर की लक्ष्मी यानि औरत को सुबह स्नान करके घर के द्बार पर पानी का लौटा लेकर सभी तरफ जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे सिर पर चड़ा हुआ कर्जा बहुत जल्द उतर जाता है।
पुराना सामान उठा फेंके बाहर
प्रत्येक अमावस्या को घर का सारा पुराना सामान घर के बाहर फैंकने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। ऐसा करने से घर के सभी सदस्य आत्म निर्भर बनते हैं।
सुहागिन स्त्री होती है मां लक्ष्मी का रुप
अगर शाम के समय आपके घर कोई सुहागिन स्त्री आती है तो उसको जल पान अवश्य करवाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। इससे घर का मान-सम्मान भी बढ़ता है।
जानवरों को डालें रोटी
रोजाना घर की पहली रोटी चिड़ियों को तथा आखिर वाली कुत्तों को डालने से भी घर की पैसों से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
पीपल को चढ़ाएं जल
पीपल को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। इसलिए प्रतिदिन पीपल को पानी चढ़ाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दो बार न करें झाड़ू पोछा
घर में कभी भी एक से ज्यादा वक्त झाड़ू पोछा न करें। एक बार झाड़ू फेरने से नकारात्मक शक्ति घर से दूर होती है, दूसरी बार सफाई करने से वही शक्ति फिर से घर में वापिस आ जाती है।
घर के मध्य कोण को रखें खाली
घर में मध्य कोण हमेशा खाली रखें। ऐसा करने से घर में सुख-स्मृद्धि सदैव बनी रहती है।
मंदिर में अगर मिल जाए फूल
अगर मंदिर में कहीं गिरा हुआ पुष्प मिल जाए तो इसे अपने घर में लाकर लाल कपड़े में बांध कर रखें। ऐसा करने से धन-संपदा में आकस्मिक लाभ होता है।