16 APRTUESDAY2024 9:50:45 AM
Nari

जीभ निकाल कर करें यह आसन, 10 बीमारियों का हो जाएगा इलाज

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 23 Nov, 2019 12:15 PM
जीभ निकाल कर करें यह आसन, 10 बीमारियों का हो जाएगा इलाज

आज के बिजी लाइफस्टाइल में खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि आप रोज अपने लिए कुछ समय जरुर निकालें। योग में ऐसे कई आसन है जिससे आप खुद को फिट रखते है। आज हम आपको एक ऐसा आसन बताएंगे जिसकी मदद से आप न केवल खुद कई रोगों से मुक्त कर सकते है बल्कि त्वचा को भी सुंदर बना सकते है। जी हां, रोज कुछ देर सिंह आसन करने से आपको कई तरह लाभ होगें। चलिए बताते है आपको यह योगासन करने की विधि..


आसन करने की विधि 

इस आसन में सिंह की तरह गर्जना पड़ता है। आसन करने के लिए किसी एकांत और शांत स्थान पर बैठ जाएं। सबसे पहले पैरों को घुटनों से मोड़कर घुटनों को आगे की ओर करें। अब एड़ियों पर बैठते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हाथों को दोनों घुटनों के बीच उंगलियों को अंदर की ओर करके हथेलियों को भूमि पर टिकाएं। एक तरह आपकी पॉजिशन पूरी तरह से शेर की तरह होगी। इसके बाद जीभ को बाहर निकाल कर शेर के गर्जन की आवाज निकालें। 

 

PunjabKesari,nari

दूर होगी हकलाहट की समस्या 

कुछ लोग बचपन से ही हकला कर बोलते है। कुछ में यह समस्या तो समय के साथ समाप्त हो जाती है लेकिन कुछ में नहीं होती है।  ऐसे में सिंह आसन करने से यह समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।

गले के टॉसिल होते है दूर 

अगर आपको बार-बार गले में टॉसिल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और गले में दर्द रहता है तो यह आसन करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

ब्लड सर्कुलेशन

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रख कर शरीर में ऑक्सीजन की पूरी मात्रा बनाए रखता है। जिससे अस्थमा की प्राबल्म से राहत मिलती है। 

मुंह की बदबू होती है दूर 

आसन के दौरान शेर की तरह गर्जने से मुंह से आ रही बदबू की समस्या भी धीरे-धीरे कम होती है।

 

PunjabKesari,nari

 

दूर होता है डर 

बिना कारण आपको किसी बात का डर लगता है या आप छोटी-छोटी बातों में डर जाते है तो सिंह आसन करने से आपका डर दूर होगा। आप डर का सामना करना सीख जाएंगे।

चेहरे की झुर्रियां होगी कम 

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ने लगती है। ऐसे में सिंहासन करने से चेहरे पर झुर्रियां काफी समय तक नहीं आएगीं। इतना ही नहीं, चेहरे पर हुई झुर्रियां भी जल्द ही खत्म हो जाएंगी। 

 

PunjabKesari,nari

थाइराइड में फायदेमंद 

अगर आपको थाइराइड की समस्या है तो सिंह आसन करने से आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा। इसके साथ ही गुदे की  समस्या भी कम होगी।

आंख और कान होते है मजबूत

आसन करने से आंख और कान दोनों को काफी फायदा होता है। इससे आंख , नाक, कान और जीभ मजबूत बनते है। तालु और दांत को भी काफी फायदा होता है।

बढ़ती है आंखों की रोशनी 

यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सिंहासन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

PunjabKesari,nari

त्वचा में आता है कसाव 

सिंहासन करने से त्वचा में काफी कसाव आता है। चेहरे के चेहरों तरफ ढीली पड़ रही स्किन टाइट होती है और चेहरे पर निखार आता है। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News