बरसात का मौसम शुरु होते ही मच्छरों का संख्या भी तेजी से बढ़ जाती हैं। दिन ढलने के बाद मच्छर घर के अंदर आने के विभिन्न रास्ते ढूंढते रहते है। घर में मच्छर के आने न केवल आपकी नींद बल्कि स्वस्थ के लिए भी खतरा रहता हैं। अगर मच्छर एक बार काट लें तो वायरल बुखार फैलने का भी खतरा रहता हैं। आज घरों में मच्छरों में दूर भगाने के लिए अलग अलग तरह के रासायनिक उपकरणों व कैमिकल का इस्तेमाल करते है लेकिन इससे मच्छर दूर हो न हो प्रदूषण जरुर होता है। आज हम आपको मच्छर को भगाने के लिए घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसके प्रयोग से न ही किसी तरह का प्रदूषण होगा न ही सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत होगी।
मिट्टी के तेल मेें 20 ग्राम नारियल तेल व 30 बूंदें नीम का तेल डालकर कपूर की दो टिक्की का घोल तैयार कर लेना चाहिए। इसे आप लालटेन में जला कर कमरे में रख दें मच्छर नही काटेगें।
नींबू को आधा काट कर उसमें लौंग लगा कर बिस्तर के पास रख लें इससे मच्छर आपको काटेगें नहीं।
सरसों के तेल मेें पिसी हुई अजवाइन मिलकर कागज के टुकड़े पर 5 से 6 जगह रख दें कमरे में मच्छर नही आएगें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग कर सकते है, इससे मच्छरों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
संतरे के सूखे छिलके को कोयले के साथ जलाने से मच्छर भाग जाते हैं।
सोते समय तुलसी के पत्तों का रस, सोयाबीन का तेल लगाने से मच्छर आपको नही काटेगें।
नारियल तेल में लौंग का तेल मिक्स करके त्वचा पर लगाने से मच्छर पास नही आते है।
बरसात के मौसम में गर के चारों तरफ गेंदा लगाने से मच्छर दूर चले जाते हैं।
सोने से पहले एक लहसुन की कच्ची कली को चबा लें, इससे शरीर का रक्त संचार सही रहता हैं।
नीम की पत्तियां जलाने व पुदीने का तेल लगाने से मच्छर पास नही आते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP