25 APRTHURSDAY2024 8:57:29 PM
Nari

डायबिटीज के अलावा जामुन खाने से आपको मिलेंगे 10 और फायदे

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 12 Jul, 2018 01:25 PM
डायबिटीज के अलावा जामुन खाने से आपको मिलेंगे 10 और फायदे

जामुन गर्मियों का फल है। खाने में टेस्टी ये फल किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक जामुन का सेवन करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। इसमें पाया जाना वाला ग्लूकोज और फ्रुक्टोज लू लगने से बचाता है। जामुन में मौजूद आयरन एनीमिया रोग से निजात दिलाने में मददगार होता है। शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा भी जामुन खाने के बहुत से फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं जामुन खाने के 10 फायदे।


1. पाचन तंत्र करे मजबूत
अक्सर मानसून के मौसम में पेट से संबंधित समस्याएं हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए दिन में कम से कम  दो बार 5 से 10 जामुन जरूर खाएं। इनको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

 

2. डायबिटीज से छुटकारा
डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन किसी औषधि से कम नहीं है। इसके बीजों को सुखाकर पीसकर लेने से मधुमेह यानी कि डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

PunjabKesari

3. दस्त से राहत 
जरूरत से ज्यादा पानी पीने, खराब खाना खाने से दस्त होने लगते हैं। दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए सेंधा नमकर के साथ जामुन खाएं। कुछ ही समय में राहत मिलेगा। खूनी दस्त होने पर जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

 

4. भूख बढ़ाए
जिन लोगों को भूख बहुत कम लगती है। उनको जामुन जरूर खाने चाहिए। सिरके के साथ जामुन खाने से भूख बढ़ जाएगी। इसके साथ ही जो भी चीज आप खाते हैं। वह शरीर को लगने लगेगी। 

 

5. पथरी की समस्या
पथरी की समस्या इन दिनों आम सुनने को मिल रही है। पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों की जगह पर जामुन खाएं। आप चाहे तो जामुन के बीज को पीसकर पानी या दही के साथ भी ले सकते हैं। इस तरह बीजों का पाउडर लेने से पथरी की समस्या दूर होगी। 

 

6. दांतों के लिए फायदेमंद 
जामुन दांतों को स्वस्थ बनाने में भी लाभदायक है। रोजाना जामुन के पाउडर का मंजन करने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

 

7. मुंह की बदबू से छुटकारा
कई बार अच्छे से ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आने लगती है। बदबू दूर करने के लिए लोग कई तरह के माउथवॉश यूज करते हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप जामुन के पत्तों का सेवन करके मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

PunjabKesari

8. कैंसर के खतरे से बचाए
जामुन फल में पॉलीफेनॉल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें एंथोसायनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार होता है।

 

9. दुबलापन होगा कम
जामुन के रस में शहद, आंवला या गुलाब के फूलों का रस मिलाकर दिन में 2 बार लगातार एक महीने तक पिए। एक महीने में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

10. शरीर में खून की कमी करे पूरा
जामुन में विटामिन और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। जिन लोगों को अनीमिया की समस्या रहती है। उनको जामुन जरूर खाने चाहिए। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News