19 APRFRIDAY2024 6:27:05 PM
Nari

तनाव दूर व बॉडी को रिलेक्स रखती है यह मसाज, जानिए ऐसे ही 10 फायदे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Jan, 2019 05:41 PM
तनाव दूर व बॉडी को रिलेक्स रखती है यह मसाज, जानिए ऐसे ही 10 फायदे

दिन भर की भागदौड़ और लगातार काम करने से शरीर को आराम नहीं मिल पाता । इससे शारीरिक व मानसिक थकावट महसूस होती है। ऐसे में शरीर को आराम की बहुत जरूरत होती है इसलिए आज हम आपको हाॅट स्टोन मसाज के बारे में बताएंगे। यह मांसपेशियों में तनाव और दर्द को दूर करने में मदद करता है।

 

कैसे करते हैं हॉट स्टोन मसाज ?

हॉट स्टोन मसाज करने के लिए चिकने और गर्म पत्थरों को शरीर के भागों पर रखा जाता है। पत्थर आमतौर पर बेसाल्ट से बने होते है। यह स्टोन गर्मी को बरकरार रखता है। न्यू हैम्पशायर स्वास्थ्य सेवा विश्वविद्यालय के अनुसार, हॉट स्टोन मसाज 130 और 145 डिग्री के बीच गरम किए जाते हैं।

PunjabKesari

हाॅट स्टोन मसाज के फायदे

शरीर का दर्द व थकान एक-दो बार हो तो कोई बात नहीं लेकिन अगर आप नियमित रूप से ऐसी थकान से जूझते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नही है। आइये आज हम आपको हाॅट स्टोन मसाज के फायदों के बारे में बताते हैं।

तनाव कम करे

हॉट स्टोन मसाज तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। रिसर्च के अनुसार, तनाव कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है। अगर आपको ज्यादा तनाव है तो आपको बहुत सी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मसाज से दिमाग को राहत मिलती है और मस्क्यूलर टेंशन को कम होती है।

PunjabKesari

मासपेशियों को करें रिलैक्‍स 

स्टोन में मौजूद हीट मसल्स को ढीला करते हैं। इसके साथ मसल्स काफी रिलैक्स भी हो जाती हैं। 

हेल्थ कंडीशन को बनाए बेहतर 

आजकल ज्यादा डाॅक्टर भी इस थेरेपी को लेने की सलाह देने लगे हैं। गठिया, फिब्रोमेलागिया, हाइपरटेंशन और मस्क्यूलोस्केलेटल जैसी समस्या के लिए हाॅट स्टोन मसाज काफी फायदेमंद है।

अच्छी नींद

मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान हों होने की वजह से अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में हाॅट स्टोन मसाज लेना वेस्ट है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा और नींद भी अच्छी आएगी।

PunjabKesari

दर्द से दिलाए आराम

इससे मसल्स के दर्द से भी काफी आराम मिलता है। पीठ दर्द और मसल्स के दर्द की समस्या जिन लोगों को होती है वह इस थेरेपी का इस्तेमाल जरूर करें।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये

यह थेरेपी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने मे बहुत मदद कर करता है। इसके साथ यह शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है।

इंज्युरी से रिकवरी

अगर आपके शरीर में कोई इंज्युरी हो गई है तो आप हॉट स्टोन मसाज करवा सकते हैं। यह काफी फायदेमंद रहेगी। यह इंज्युरी से आसान रिकवरी हो जाएगी।

टाॅक्सिन को बाहर निकाले

जब मसाज होती तो इसमें जमे हुए सारे टाॅक्सिन बाहर निकल जाते हैं। मसाज के बाद ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि टाॅक्सिन बाहर निकल आएं।

स्पर्श की संतुष्टि

इंसानों को प्रेम से भरे स्पर्श की हमेशा इच्छा होती है। इसके लिए हाॅट स्टोन मसाज एक अच्छा विकल्प है। यह आपके अंदर पैदा होने वाली स्पर्श की इच्छा को तृप्त करता है।

खुश मिजाज बनाए

इमोशनल बूस्ट के लिए यह मसाज काफी काम की चीज है। हाॅट स्टोन मसाज लेने से आप खुश रहते हैं।

PunjabKesari
 

Related News