नवंबर का महीना आते ही हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। इस महीने में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी इ सलिए घूमने के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट महीना है। अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ट्रैवलिंग के लिए बेहतरीन जगहों के बारें में बताएंगे। चलिए जानते हैं इन महीने में घूमने के लिए आप कहां-कहां जा सकते हैं।
1. स्पेन, सेवेली
स्पेन की राजधानी सेवेली घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां की हल्की-हल्की ठंड में घूमने का मजा ही कुछ है। सेवेली में आप एेतिहासिक इमारतें, मॉरशि रॉयल पैलेस और अन्य प्लेस देख सकते हैं।
2. नेपाल, काठमांडू
चारो ओर हिमालय से घिरे नेपाल की राजधानी काठमांडू में आप छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। नवंबर के दौरान यहां का मौसम ट्रैकिंग करने के लिहाज से ओर भी अच्छा हो जाता है।
3. इटली, सिसली
समुद्र किनारे बसे इस शहर में आप अपनी छुट्टियां सुकून और शांति से बिता सकते हैं। सिसली की बहुत सी जगहें यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल हैं इसलिए घूमने के लिए भी सिसली बिल्कुल परफेक्ट जगहें है।
4. मार्केश
अपने बीचों के लिए इस फेमस इस शहर में आप शानदार ढंग से छुट्टियां बिता सकते हैं। नवंबर में ट्रैवलिंग के लिहाज से यह सबसे खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है।
5. कनाडा, टोरंटो
टोरोंटो को कनाडा की एडवेंचर सिटी कहा जाता है। वैसे तो यहां हर साल टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है लेकिन नंवबर में यहां हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहां घूमने के साथ आप शानदार नाइटलाइफ का मजा भी ले सकते हैं।
6. लॉस एंजेलिस
इस महीने में घूमने के लिए अमेरिकन सिटी का लॉस एंजिलिस भी बिल्कुल परफेक्ट है। यह अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की अनोखी सभ्यता और मेजबानी का तरीका आपको आकर्षित कर ही लेगा।
7. बेलीज
नवंबर में हॉलीडे सेलीब्रेट करने की सोच रहे हैं तो बेलीज की टिकट कटवा लें। इस महीने में यहां का सामान्य तापमान 26 डिग्री होता है, जिसमें ना तो ज्यादा सर्दी होती है और ना गर्मी। ऐसे में आप यहां आराम से घूम सकते हैं।
8. अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स
इस महीने में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स का मौसम साफ रहता है। ब्यूनस एक इलेक्ट्रिक सिटी है इसलिए रात के समय तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां आने के बाद आपका वापस जाने को मन नहीं करेगा।
9. न्यूजीलैंड, साउथ आइलैंड
साउथ आइलैंड की व्हाइट वॉटर राफ्टिंग बहुत फेमस है। यहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ आपको बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे, जोकि आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे।
10. एंटीगुआ
अगर आप किसी ऐसी जगहें जाने की सोच रहे हैं, जहां आपको हल्की-हल्की धूप सेंकने को मिलें तो एंटीगुआ उसके लिए परफेक्ट है। यहां का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहता है, जिसमें घूमने में सबसे ज्यादा मजा आता है। यहां 365 से भी ज्यादा बीच है, जिसमें आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।