20 APRSATURDAY2024 2:06:12 AM
Nari

भारत में तेजी से बढ़ रही है Quinoa की डिमांड, जानिए इसे खाने के 10 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Oct, 2020 09:32 AM
भारत में तेजी से बढ़ रही है Quinoa की डिमांड, जानिए इसे खाने के 10 फायदे

भारत में आजकल लोगों में क्विनोआ खाने का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। गेहूं, चावल, दाल की तरह ही ये भी एक अमेरिकन अनाज ही है। ग्लूटेन फ्री क्विनोआ में विटामिन बी, ई, आयरन, प्रोटीन, पौटेशियम, फाइबर और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो कैंसर के साथ बढ़ती उम्र की समस्या को भी कम करते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्विनोआ खाने के फायदे और सही तरीका।

 

ऐसे करें डाइट में शामिल

अमेरिका में क्विनोआ का इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया जाता है लेकिन आप इसकी रोटी बनाकर ब्रेकफास्ट या लंच में ले सकते हैं। इसके अलावा क्विनोआ का उपमा, पोहा भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जिसे आप नाश्ते में ले सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो क्विनोआ सैलेद का सेवन कर सकते हैं। इससे पोषण भी मिलता है और पेट दिनभर भरा भी रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

क्विनोआ के फायदे
वजन कम करने में मददगार

शोध के मुताबिक, अन्य अनाज के मुकाबले क्विनोआ तेजी से वजन घटाता है। दरअसल, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल

हाई फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करके रखता है।

ग्लूटेन फ्री अनाज

यह एक ऐसा ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। ऐसे में जिन लोगों को अनाज से एलर्जी होती है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही अगर आपको पेट या कब्ज की समस्या रहती हैं तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होते हैं, जोकि हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

हार्ट डिजीज से बचाएं

मैग्‍न‍ीशियम से भरपूर होने के कारण रोजाना क्विनोआ का सेवन आपको हार्ट डिजीज से बचाता है। इसके अलावा यह ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल रखता है। अगर आप भी अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर

स्वस्थ रहने के लिए व्टामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत है और इसका सेवन शरीर में इन सभी तत्वों की कमी को पूरा करता है।

उम्र के असर को करे बेअसर

एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर क्विनोआ का सेवन बढ़ती उम्र की समस्याओं की समस्याओं को दूर रखता है। दरअसल, इससे त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ता है, जिससे आप झुर्रियां, झाइयां जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

स्किन के लिए बेहतर ऑप्शन

इससे सेवन शरीर में जिंक की कमी को पूरा करते है, जिससे त्वचा ग्लो करनी लगती है। जिंक की कमी के कारण हेयरफॉल के साथ अन्य स्किन प्रॉब्लम भी देखने को मिलती है। ऐसे में इसका सेवन आपको लिए फायदेमंद हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

क्विनोआ में हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है। साथ ही क्विनोआ में मौजूद कॉपर भी बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें अमिनो एसिड भी होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी मददगार है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में इसका सेवन मां और बच्चे को स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एनिमिया, मार्निंग सिकनेस जैसी समस्याओं से भी बचा रहती हैं। इसके अलावा इससे भ्रूण का विकास भी सही तरीके से होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News